फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Celebs: बॉलीवुड में एंट्री पहले टीचर थे ये सेलेब्स, कोई था प्रोफेसर तो किसी ने सिखाया संगीत

Fri, 06 Jan 2023 06:25 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 06 Jan 2023 06:25 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Stars Who Were Teachers Before Acting From Nandita Das To Chandrachur Singh
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : social media
क्या आपने सोचा है कि एक्टिंग से पहले आपके फेवरेट सेलेब्स क्या करते थे? इंडस्ट्री में कुछ एक्टर्स ऐसे भी रहे, जिन्हें शुरुआत में काफी स्ट्रगल करना पड़ा। कई छोटे-मोटे काम करने पड़े और तब जाकर उन्हें स्टारडम का स्वाद चखने को मिला। बॉलीवुड में कुछ एक्टर्स इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़कर आए तो कई अकाउंटेंट थे। आपको बता दें कि कुछ बॉलीवुड एक्टर्स ऐसे भी हैं, जो एक्टिंग में आने से पहले स्कूल में टीचर थे।
Bollywood Stars Who Were Teachers Before Acting From Nandita Das To Chandrachur Singh
नंदिता दास - फोटो : social media
नंदिता दास
नंदिता दास हिंदी सिनेमा का जाना माना नाम है। सिनेमा से लेकर क्षेत्रीय भाषाओं में अपने शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। फिल्मों में काम के अलावा वह थिएटर भी करती हैं। बता दें कि एक्टिंग से पहले नंदिता दास ऋषि वैली स्कूल में पढ़ाती थीं। अपनी पढ़ाई करने के बाद एक्ट्रेस ने टीचिंग लाइन में करियर बनाना शुरू किया था। आज वह एक सफल अभिनेत्री हैं।
 
Bollywood Stars Who Were Teachers Before Acting From Nandita Das To Chandrachur Singh
अनुपम खेर - फोटो : social media
अनुपम खेर
अनुपम खेर हिंदी सिनेमा के जाने माने स्टार हैं। आज उन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं है। अनुपम खेर ने बी टाउन में अपनी पहचान लंबे संघर्ष और एक्टिंग के दम पर बनाया है। अनुपम खेर अपना एक्टिंग स्कूल चलाते हैं। यहां वह लोगों को एक्टिंग की बारीकियां सिखाते हैं। अनुपम काफी अच्छे एक्टरों की लिस्ट में शुमार हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Stars Who Were Teachers Before Acting From Nandita Das To Chandrachur Singh
कादर खान - फोटो : social media
कादर खान
बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर कादर खान अपनी कॉमेडी के लिए जाने जाते थे। आज भी फिल्मों में उनकी कॉमेडी को काफी पसंद किया जाता है। कादर खान भी एक्टिंग में आने से पहले टीचर थे। अपनी पढ़ाई करने के बाद वह सिद्दीक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में बतौर प्रोफेसर पढ़ाते थे, लेकिन उनका मन एक्टिंग में था। ऐसे में उन्होंने फिल्मों में काम करने के लिए टीचिंग छोड़ दी।
विज्ञापन
Bollywood Stars Who Were Teachers Before Acting From Nandita Das To Chandrachur Singh
चंद्रचूड़ सिंह - फोटो : social media
चंद्रचूड़ सिंह
अक्षय कुमार के साथ हाल ही फिल्म 'कठपुतली' में नजर आए एक्टर चंद्रचूड़ भी कभी टीचर रहे। 'जोश', 'माचिस' और 'क्या कहना' जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे चंद्रचूड़ सिंह एक्टर बनने से पहले दून स्कूल में म्यूजिक टीचर थे। चंद्रचूड़ सिंह कमाल के सिंगर भी हैं। उनकी एक्टिंग का जलवा फिल्मों के अलावा सुष्मिता सेन की वेब सीरीज 'आर्या' में देखने को मिला था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed