फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actors Who Hosted TV Shows: ये बॉलीवुड कलाकार भी टीवी शो को कर चुके हैं होस्ट, चौंका देगा पहला ही नाम

Thu, 20 Jun 2024 05:11 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 20 Jun 2024 05:11 PM IST
सार

अगर टीवी शो होस्ट करने वाले कलाकारों के बारे में पूछा जाए तो लोग झट से सलमान खान और अमिताभ बच्चन का नाम ले देंगे। ये दोनों कलाकार लंबे समय से क्रमश: 'बिग बॉस' और 'कौन बनेगा करोड़पति' को होस्ट करते आ रहे हैं।

विज्ञापन
Bollywood Actors who hosted TV Shows Anil Kapoor Bigg Boss OTT 3 Abhishek Bachchan National Bingo Night
बॉलीवुड कलाकार - फोटो : अमर उजाला

अगर टीवी शो होस्ट करने वाले कलाकारों के बारे में पूछा जाए तो लोग झट से सलमान खान और अमिताभ बच्चन का नाम ले देंगे। ये दोनों कलाकार लंबे समय से क्रमश: 'बिग बॉस' और 'कौन बनेगा करोड़पति' को होस्ट करते आ रहे हैं, लेकिन इनके अलावा भी बॉलीवुड के कई कलाकार ऐसा कर चुके हैं और उनमें से एक नाम तो ऐसा भी है, जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। 

Bollywood Actors who hosted TV Shows Anil Kapoor Bigg Boss OTT 3 Abhishek Bachchan National Bingo Night
अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @bachchan

अभिषेक बच्चन

साल 2010 में 'नेशनल बिंगो नाइट' नाम से एक टीवी गेम शो आया था। यह इसी नाम के एक अमेरिकन शो पर आधारित था, जिसे अभिषेक बच्चन ने होस्ट किया था। उनके पिता अमिताभ बच्चन शो के पहले मेहमान थे। इसके कुल 13 एपिसोड रिलीज हुए थे। इसमें शाहरुख खान, किरण खेर, विद्या बालन, दीपिका पादुकोण और फरहान अख्तर समेत कई कलाकार नजर आए थे।

Bollywood Actors who hosted TV Shows Anil Kapoor Bigg Boss OTT 3 Abhishek Bachchan National Bingo Night
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @theshilpashetty

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी प्रसिद्ध टीवी शो 'बिग बॉस' के दूसरे सीजन 2 को होस्ट कर चुकी हैं। यह अमेरिकन टीवी शो 'बिग ब्रदर' की तर्ज पर शुरू हुआ था। दिलचस्प बात यह है कि होस्ट बनने से पहले शिल्पा शेट्टी ने बिग ब्रदर में भी हिस्सा लिया था। 'बिग बॉस' के ओटीटी संस्करण का तीसरा सीजन जल्द रिलीज होने वाला है, जिसे इस बार सलमान की जगह अनिल कपूर होस्ट करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actors who hosted TV Shows Anil Kapoor Bigg Boss OTT 3 Abhishek Bachchan National Bingo Night
अरशद वारसी - फोटो : इंस्टाग्राम @arshad_warsi

अरशद वारसी

अरशद वारसी भी 'बिग बॉस' को होस्ट कर चुके हैं। इस शो के सबसे पहले सीजन को अरशद वारसी ने ही होस्ट किया था। इसके अलावा वो 'सबसे फेवरेट कौन' के भी होस्ट रह चुके हैं, जो एक अवॉर्ड शो था। अरशद की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही 'वेलकम टू द जंगल' और 'जॉली एलएलबी 3' में नजर आएंगे।

विज्ञापन
Bollywood Actors who hosted TV Shows Anil Kapoor Bigg Boss OTT 3 Abhishek Bachchan National Bingo Night
फरहान अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम @faroutakhtar

फरहान अख्तर

फरहान अख्तर की पहचान केवल अभिनेता, निर्देशक, लेखक और गायक के तौर पर ही नहीं है, बल्कि वो एक अच्छे होस्ट भी हैं। उन्होंने 'ओए! इट्स फ्राइडे' नाम के एक चैट शो को होस्ट किया था। यह शो 2008 में शुरू हुआ था। इसमें करण जौहर, प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान, आमिर खान, अर्जुन रामपाल, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर समेत कई कलाकारों ने शिरकत की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed