{"_id":"66a226b35c777b236f09275c","slug":"bollywood-actress-kiara-advani-upcoming-movies-war-2-don-3-game-changer-bhool-bhulaiyaa-3-2024-07-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kiara Advani: कियारा आडवाणी की आगामी फिल्में, राम चरण के अलावा रणवीर सिंह के साथ भी मचाएंगी धमाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kiara Advani: कियारा आडवाणी की आगामी फिल्में, राम चरण के अलावा रणवीर सिंह के साथ भी मचाएंगी धमाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 25 Jul 2024 03:52 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी अपने प्रशंसकों के बीच बेहद प्रसिद्ध हैं। इन दिनों कियारा अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग में लगातार व्यस्त हैं। कियारा की कई फिल्में इस साल तो कुछ अगले साल रिलीज होनी हैं, जिसमें डॉन 3, से लेकर वॉर 2 और गेम चेंजर शामिल हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी अपने प्रशंसकों के बीच बेहद प्रसिद्ध हैं। इन दिनों कियारा अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग में लगातार व्यस्त हैं। कियारा की कई फिल्में इस साल तो कुछ अगले साल रिलीज होनी हैं, जिसमें डॉन 3, से लेकर वॉर 2 और गेम चेंजर शामिल हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कियारा आडवाणी 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ नजर आएंगी। हाल ही में कियारा आडवाणी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जो कि वाईआरएफ स्टूडियो का था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कियारा फिल्म 'वॉर 2' की शूटिंग जल्द ही शुरू करेंगी।
अब बात करते हैं निर्देशक फरहान अख्तर की आगामी फिल्म 'डॉन 3' की। इस फिल्म में रणवीर सिंह डॉन के किरदार से धमाल मचाते नजर आएंगे। तो वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म में अब कियारा आडवाणी की एंट्री भी हो गई है। इस फिल्म में कियारा अभिनेता रणवीर सिंह के साथ एक्शन करती नजर आएंगी।
फिल्म 'गेम चेंजर' एक आगामी भारतीय तेलुगु राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन एस. शंकर ने किया है। इसका निर्माण श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस ने किया है। फिल्म में राम चरण ने ट्रिपल भूमिकाएं निभाई हैं, जिसमें कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, जयराम, समुथिरकानी और नासर जैसे कलाकार शामिल हैं। हो सकता है कि यह फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज हो।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' में कियारा नजर आ सकती हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी के होने की बात सामने आई है। हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' इस साल 31 अक्टूबर को रिलीज हो सकती है। कियारा के फैंस उनकी हर एक फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।