फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Directors: इन डायरेक्टर्स को बीच में ही छोड़नी पड़ी थी फिल्म, तीसरा नाम जानकर रह जाएंगे दंग

Tue, 30 Apr 2024 02:55 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Tue, 30 Apr 2024 02:55 PM IST
सार

‘मिस्टर इंडिया’ की सफलता के बाद अनिल कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के सितारे बुलंद थे। बोनी कपूर इन दोनों की जोड़ी को साथ लेकर एक और फिल्म बनाना चाह रहे थे। 

विज्ञापन
Bollywood Directors Who Left Their Films Incomplete Sajid Khan Mahesh Manjrekar Shekhar Kapur Krish Jagarlamud
फिल्म निर्देशक - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी होती है, जिन्हें विवादों का सामना करना पड़ता है। कभी शूटिंग से पहले तो कभी रिलीज होने से पहले ही विवाद खड़ा हो जाता है। कई बार तो मामला इतना बिगड़ चुका है कि डायरेक्टर को फिल्म से कन्नी काटनी पड़ी थी। आज हम आपको ऐसे ही कुछ जाने-माने डायरेक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो फिल्म से जुड़ने के बाद पचड़े में फंस गए थे। इसका असर यह हुआ था कि उन्होंने फिल्म के निर्देशन से ही दूरी बनाने में ही अपनी भलाई समझी।

Bollywood Directors Who Left Their Films Incomplete Sajid Khan Mahesh Manjrekar Shekhar Kapur Krish Jagarlamud
महेश मांजरेकर और रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

महेश मांजरेकर

फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' का निर्देशन रणदीप हुड्डा से पहले महेश मांजरेकर कर रहे थे, लेकिन बाद में उनकी छुट्टी कर दी गई। दरअसल, उनके और रणदीप हुड्डा के बीच विवाद हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता रणदीप हुड्डा फिल्म में हस्तक्षेप कर रहे थे, जिससे महेश मांजरेकर तंग हो गए और उन्होंने खुद को फिल्म से अलग कर लिया। इस विवाद पर महेश ने कहा था कि उन्होंने इस फिल्म को इंटरवल तक शूट किया था और एंडिंग भी की थी।  

Bollywood Directors Who Left Their Films Incomplete Sajid Khan Mahesh Manjrekar Shekhar Kapur Krish Jagarlamud
कृष जगरलामुडी - फोटो : सोशल मीडिया

कृष जगरलामुडी

कंगना रणौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' भी शूटिंग के दौरान विवादों में रही थी। इस फिल्म को पहले कृष जगरलामुडी डायरेक्ट कर रहे थे, लेकिन उनका कंगना से विवाद हो गया था। उन्होंने कंगना पर फिल्म को हाइजैक करने का आरोप लगाते हुए खुद को फिल्म से दूर कर लिया था। उनका दावा था कि फिल्म की 70 फीसदी शूटिंग उन्होंने ही की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Directors Who Left Their Films Incomplete Sajid Khan Mahesh Manjrekar Shekhar Kapur Krish Jagarlamud
शेखर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शेखर कपूर

‘मिस्टर इंडिया’ की सफलता के बाद अनिल कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के सितारे बुलंद थे। बोनी कपूर इन दोनों की जोड़ी को साथ लेकर एक और फिल्म बनाना चाह रहे थे। फिल्म का नाम था- 'रूप की रानी चोरों का राजा', जिसके निर्देशन की जिम्मेदारी शेखर कपूर को सौंपी गई थी। फिल्म की शूटिंग शुरू तो हो गई, लेकिन शेखर के हिसाब से चीजें नहीं होने के चलते विवाद खड़ा हो गया। विवाद इतना गहरा गया कि उन्होंने फिल्म आधे में ही छोड़ दी थी। बाद में इसे सतीश कौशिक ने पूरा किया था।

विज्ञापन
Bollywood Directors Who Left Their Films Incomplete Sajid Khan Mahesh Manjrekar Shekhar Kapur Krish Jagarlamud
साजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया

साजिद खान

साजिद खान ने 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी की दो फिल्मों का निर्देशन किया था। तीसरे भाग को उन्होंने फरहाद के साथ मिलकर शूट किया था। इसके चौथे भाग को भी वही डायरेक्टर करने वाले थे, लेकिन उसी बीच उन पर यौन शोषण का आरोप लग गया। इसके चलते साजिद को यह फिल्म छोड़नी पड़ी। बाद में उनकी जगह फरहाद सामजी ने निर्देशन की कमान संभाली थी। यह फिल्म 25 अक्टूबर, 2019 को रिलीज हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed