फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Action Stars: फिल्मों में खतरों से खेलते हैं ये सितारे, खुद ही करते हैं अपने खतरनाक एक्शन सीन

Tue, 13 Feb 2024 05:32 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Tue, 13 Feb 2024 05:32 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Stars Who Perform Their Own Stunts Akshay Kumar Ajay Devgn Vidyut Jammwal Tiger Shroff
Bollywood Action Stars - फोटो : सोशल मीडिया

हाल के दिनों में बॉलीवुड में कई मेगा एक्शन फिल्में बनी। आने वाले दिनों एक्शन स्टार विद्युत जामवाल की फिल्म 'क्रैक: जीतेगा तो जिएगा' रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में दर्शकों को जबर्दस्त एक्शन देखने को मिलेगा। विद्युत अपनी फिल्मों में अपने सारे एक्शन सीन खुद परफॉर्म करने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन विद्युत के अलावा भी इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार हैं, जो फिल्मों में अपने एक्शन सीन खुद से ही करते हैं। चलिए, आपको बताते हैं कि इस लिस्ट में इंडस्ट्री के कौन-कौन से सितारे शामिल है, जिन्हें लोग खतरों के खिलाड़ी के तौर पर जानते हैं।

Bollywood Stars Who Perform Their Own Stunts Akshay Kumar Ajay Devgn Vidyut Jammwal Tiger Shroff
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

इस लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का है। अक्षय अपनी फिल्मों में एक्शन सीन खुद ही करना पसंद करते हैं। वे खतरनाक से खतरनाक सीन में भी बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं करते। बीते कुछ सालों में अक्षय कई हिट एक्शन फिल्मों में नजर आए। उन्होंने सूर्यवंशी, राउडी राठौर समेत कई सुपरहिट फिल्मों में खतरनाक एक्शन सीन खुद से ही परफॉर्म किया। आने वाले दिनों में भी अक्षय कई मेगा एक्शन फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इनमें मुख्य रूप से 'बड़े मिया छोटे मियां' शामिल है। इस फिल्म में भी अक्षय ने अपने एक्शन सीन को खुद ही परफॉर्म किया है।
 

Bollywood Stars Who Perform Their Own Stunts Akshay Kumar Ajay Devgn Vidyut Jammwal Tiger Shroff
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन भी अपनी फिल्मों में एक्शन सीन खुद ही करते है। अजय पहली फिल्म से अपने सारे एक्शन सीन खुद ही करना पसंद करते हैं। करियर के शुरुआती दौर में अजय की पहचान एक एक्शन स्टार के तौर पर ही रही। इसके बाद उन्होंने हर विधा की फिल्में की और अब एक बार फिर से अजय एक्शन फिल्मों में नजर आ रहे हैं। इस साल अजय रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आने वाले हैं, जिसमें जबर्दस्त एक्शन सीन को उन्होंने खुद ही परफॉर्म किया है।
Valentines Day: 'वैलेंटाइन डे' को बनाना चाहते हैं खास तो पार्टनर संग देखें ये फिल्में, प्यार का रंग होगा गहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Stars Who Perform Their Own Stunts Akshay Kumar Ajay Devgn Vidyut Jammwal Tiger Shroff
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

इस लिस्ट में अगला नाम टाइगर श्रॉफ का है। टाइगर ने पहली फिल्म से ही बॉलीवुड में अपनी छवि एक्शन स्टार की बना ली। टाइगर की अधिकतर फिल्मों में एक्शन सीन की भरमार होती है, जिसमें सारे एक्शन सीन टाइगर खुद ही परफॉर्म करते हैं। इस साल भी टाइगर कई मेगा बजट फिल्मों में जबर्दस्त एक्शन करते नजर आएंगे। इनमें मुख्य रूप से अक्षय कुमार के साथ 'बड़े मियां और छोटे मियां' और अजय देवगन के साथ रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' है।
Kuch Reet Jagat Ki Aisi Hai: दहेज प्रथा के खिलाफ बिगुल फूंकने आ रहा सोनी का नया शो, इस दिन से होगा शुरू

विज्ञापन
Bollywood Stars Who Perform Their Own Stunts Akshay Kumar Ajay Devgn Vidyut Jammwal Tiger Shroff
जॉन अब्राहम - फोटो : social media

इसके अलावा जॉन अब्राहम और ऋतिक रोशन भी अपनी फिल्मों में एक्शन सीन खुद ही परफॉर्म करना पसंद करते हैं। ऋतिक हाल में एरियल एक्शन सीन फाइटर में नजर आए थे, जिनमें कई खतरनाक एक्शन सीन उन्होंने खुद से ही परफॉर्म किए थे। इसके अलावा जॉन अब्राहम बीते साल शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में खतरनाक एक्शन सीन करते नजर आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में कई जबर्दस्त एक्शन उन्होंने खुद ही परफॉर्म किए थे।  
National Film Awards: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार श्रेणी से हटाए गए इंदिरा गांधी-नरगिस दत्त के नाम, हुए कई बदलाव

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed