फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kuch Reet Jagat Ki Aisi Hai: नए शो में दहेज के खिलाफ आवाज उठाती नजर आएंगी मीरा देवस्थले, इस दिन से होगा शुरू

Tue, 13 Feb 2024 04:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 13 Feb 2024 04:40 PM IST
विज्ञापन
Kuch Reet Jagat Ki Aisi Hai: Sony TV New Show Will be On air soon Meera Deosthale Zaan khan Plyaing lead role
'कुछ रीत जगत की ऐसी है' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दहेज एक कुप्रथा है। लेकिन, समाज में प्रचलित है। इस कुप्रथा पर अलग-अलग माध्यमों से चिंता जाहिर की जाती है और जागरुकता फैलाने के प्रयास होते हैं। इसी कड़ी में एक प्रयास सोनी टेलिविजन का नया शो भी करने जा रहा है। इस शो का नाम है 'कुछ रीत जगत की ऐसी है'। शो की यह कोशिश कितनी कारगर होगी ये तो दर्शक और समय तय करेंगे। फिलहाल हम आपको मिलवाते हैं, इस शो की स्टारकास्ट से, जिनसे मिलने हम पहुंचे शो के सेट पर।

Kuch Reet Jagat Ki Aisi Hai: Sony TV New Show Will be On air soon Meera Deosthale Zaan khan Plyaing lead role
'कुछ रीत जगत की ऐसी है' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सोनी का यह शो 19 फरवरी 2024 से शुरू होगा। यह सोमवार से शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे प्रसारित होगा। 'कुछ रीत जगत की ऐसी है' शो में मीरा देवस्थले और जान खान लीड रोल अदा करते नजर आएंगे। ससुराल सिमर का, उड़ान, विद्या और गुड से मीठा इश्क जैसे कई चर्चित शो में नजर आ चुकीं मीरा इस शो में नंदिनी की भूमिका में नजर आएंगी। नंदिनी एक ऐसी लड़की है, जिसे शादी के बाद पता चलता है कि उसकी शादी में दहेज लिया गया है और वह अपनी शादी का दहेज ससुराल वालों से वापस मांगती है।

Kuch Reet Jagat Ki Aisi Hai: Sony TV New Show Will be On air soon Meera Deosthale Zaan khan Plyaing lead role
'कुछ रीत जगत की ऐसी है' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मीरा देवस्थले ने अपने नए शो को लेकर कहा, 'यह शो एक गंभीर सामाजिक बुराई के खिलाफ आवाज उठाता है। यह नरेन और नंदिनी की बहुत ही सुंदर लव स्टोरी पर आधारित है। उम्मीद है कि लोगों को यह शो देखकर बहुत मजा आएगा। इस लड़ाई में उसे अपने पति का भी साथ मिलेगा। मीरा से जब पूछा गया कि अब तक सीरियल्स में बहुओं को जिस संस्कारी खांचे में दिखाया जाता है, आप उसे तोड़कर बगावती बहू के रूप में नजर आएंगी? इस पर अभिनेत्री ने कहा, 'नंदिनी को बगावती बहू नहीं कहेंगे। लेकिन, वह दब्बू बहू का नहीं है। मैं एक ऐसी बहू के रूप में नजर आऊंगी, जिसे मालूम चलता है कि मेरे साथ कुछ गलत हुआ है तो चुप नहीं रहती'। मीरा ने आगे कहा, 'मेरे किरदार नंदिनी और मुझसे एक समानता ये है कि हम दोनों दहेज को एक नजरिए से देखते हैं। मैं निजी जिंदगी में भी इसके सख्त खिलाफ हूं। दहेज प्रथा जैसी बुराई को मिटाने की शुरुआत न बोलने से करनी होगी।'
TV Actresses: 40 के बाद भी ये टीवी हसीनाएं खुद को रखती हैं फिट, खूबसूरती देख उम्र का अंदाजा लगाना होगा मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
Kuch Reet Jagat Ki Aisi Hai: Sony TV New Show Will be On air soon Meera Deosthale Zaan khan Plyaing lead role
'कुछ रीत जगत की ऐसी है' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक्टर जान खान इस शो में नंदिनी के पति नरेन रतनशी की भूमिका में नजर आएंगे। शो को लेकर जान खान ने कहा, 'दहेज प्रथा तो इस शो का मुख्य टॉपिक है। लेकिन, इसमें और भी कई मुद्दे हैं, जिनमें समाज में फैली कुरीतियों और अंधविश्वासों पर बात होगी। इस शो के जरिए हमारी कोशिश है कि लोगों की सोच में कुछ बदलाव आए और वे जागरुक होंगे'। इस शो में अभिनेता धर्मेश व्यास और खुशी राजपूत नंदिनी (मीरा देवस्थले) के सास-ससुर की भूमिका में नजर आएंगे।
Saiyami Kher: सैयामी खेर के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, निर्देशक नीरज पांडे की इस फिल्म में आएंगी नजर

विज्ञापन
Kuch Reet Jagat Ki Aisi Hai: Sony TV New Show Will be On air soon Meera Deosthale Zaan khan Plyaing lead role
जे डी मजेठिया - फोटो : अमर उजाला

शो के प्रोड्यूसर जे डी मजेठिया ने कहा, 'दहेज प्रथा समाज की एक कड़वी हकीकत है। गांव और शहर हर जगह यह मौजूद है। दहेज प्रथा के चलते बच्चियों को पढ़ाई से वंचित रखा जाता है। माता-पिता बेटी की शादी के लिए चिंतित रहते हैं और पैसा जोड़ते हैं। बचत की रकम बेटी की पढ़ाई की बजाय उसकी शादी में खर्च की जाती है। आखिर इसकी क्या जरूरत है? शो में हम ऐसे ही सवाल उठाएंगे'। उन्होंने आगे कहा, 'हमारी कोशिश से अगर एक बच्ची के जीवन में भी बदलाव आया तो इस शो का मकसद पूरा हो जाएगा'। उन्होंने आगे कहा कि यह शो गुजराती पृष्ठभूमि पर आधारित है तो इसमें आपको गुजराती संस्कृति की खूब झलक देखने को मिलेगी। दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होने वाला है।
Junaid Khan: साई पल्लवी के साथ जापान में अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे आमिर के बेटे जुनैद? सामने आई तस्वीर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed