{"_id":"66a0d68e9c283efc1b0cd342","slug":"bollywood-these-films-songs-based-on-mahadev-shiv-listen-on-this-shivratri-sawan-somvaar-2024-07-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shiv Songs: 'बम भोले' से लेकर 'हर हर महादेव' तक सुनिए सावन में बॉलीवुड में शिव पर बने गाने, बन जाइए शिव भक्त","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Shiv Songs: 'बम भोले' से लेकर 'हर हर महादेव' तक सुनिए सावन में बॉलीवुड में शिव पर बने गाने, बन जाइए शिव भक्त
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 24 Jul 2024 04:04 PM IST
सार
बॉलीवुड फिल्मों में हर तरह की फिल्मों के साथ ही गाने भी बनाए जाते हैं, जिसमें भारत की संस्कृति का हर रंग देखने को मिलता है। हर त्योहार और हर धर्म पर आधारित बॉलीवुड फिल्मों में भगवान शिव को लेकर कई बार फिल्में बनाई गई हैं, तो कुछ फिल्मों में भगवान शिव के ऊपर आधारित एक से बढ़कर एक गाने भी बनाए गए हैं। सावन के इस महीने में आप भी भगवान शिव के गानों को सुनकर भक्ति में लीन हो जाइए और बन जाइए पूरी तरह से शिव भक्त।
विज्ञापन
1 of 7
भगवान शिव के गानों को सुनकर भक्ति में लीन हो जाइए
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड फिल्मों में हर तरह की फिल्मों के साथ ही गाने भी बनाए जाते हैं, जिसमें भारत की संस्कृति का हर रंग देखने को मिलता है। हर त्योहार और हर धर्म पर आधारित बॉलीवुड फिल्मों में भगवान शिव को लेकर कई बार फिल्में बनाई गई हैं, तो कुछ फिल्मों में भगवान शिव के ऊपर आधारित एक से बढ़कर एक गाने भी बनाए गए हैं। सावन के इस महीने में आप भी भगवान शिव के गानों को सुनकर भक्ति में लीन हो जाइए और बन जाइए पूरी तरह से शिव भक्त।
2 of 7
फिल्म 'लक्ष्मी'
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म 'लक्ष्मी' में अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में अक्षय को उनके किरदार के लिए काफी तारीफ भी मिली थी। इस फिल्म का गाना 'बमभोले' काफी बेहतरीन सॉन्ग है। अक्षय कुमार अभिनित फिल्म 'लक्ष्मी' का गाना 'बमभोले' प्रशंसकों को बेहद पसंद आया था।
3 of 7
फिल्म 'बाहुबली'
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास की फिल्म 'बाहुबली' का गाना 'कौन है वो' सुनते ही हर किसी के मन में भगवान शिव के प्रति और अधिक प्रेम जागरूक हो जाता है। इस गाने को जिस खास तरीके से फिल्माया गया था, उसे देखकर कोई भी इस गाने को बार-बार सुनने और देखने के लिए मजबूर हो जाता है। 'बाहुबली 1' में सुपरस्टार प्रभास को शिवलिंग को उठाते हुए देखा गया था। इसी दौरान बैकग्राउंड में गाना बजता है 'कौन है वो..कौन है वो…'। इस गाने को कैलाश खैर ने अपनी आवाज में सजाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
'ओएमजी 2'
- फोटो : सोशल मीडिया
'ओएमजी 2' का गाना 'हर हर महादेव' सावन में आप भी सुन सकते हैं। 'ओएमजी 2' पूरी तरह से भगवान शिव पर आधारित फिल्म है। फिल्म के जरिए लोगों को भक्तों को भक्ति और अंधभक्ति में फर्क भी समझाने की कोशिश की गई है। सावन में आप इस फिल्म का 'ऊंची ऊंची वादी' गाना भी सुन सकते हैं, जिसे हंसराज रघुवंशी ने अपनी आवाज में गाया है।
विज्ञापन
5 of 7
फिल्म 'शिवाय'
- फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन अभिनित फिल्म 'शिवाय' का गाना 'बोलो हर हर हर' लोगों को बेहद पसंद आया था। अजय देवगन भी शिव भगवान को काफी मानते हैं। उन्होंने भगवान शंकर का टैटू भी बनवा रखा है। अजय की फिल्म शिवाय में 'बोलो हर हर हर' गाना पूरी तरह से शिव पर आधारित है। यह गाना और इसके बोल काफी शानदार हैं। इसे सिंगर मिथून ने अपनी आवाज में सजाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।