फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीप्ति नवल के ये 10 किरदार हैं उनकी अभिनय यात्रा के शानदार पड़ाव, समानांतर सिनेमा में खूब दमकीं

Sun, 02 Feb 2020 02:59 PM IST
शिप्रा सक्सेना अमित कुमार सिंह, मुंबई
अमित कुमार सिंह, मुंबई Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 02 Feb 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
10 best roles of actor deepti naval junoon ek bar phir chashme baddor ankahi bawandar made in heaven
Deepti Naval - फोटो : file photo

सिनेमा जगत में दीप्ति नवल एक ऐसा नाम है जिन्होंने लीक से हटकर किरदारों के जरिए अपनी पहचान बनाई। दीप्ति का जन्म 3 फरवरी 1952 को अमृतसर पंजाब में हुआ और बाद में वह अपने पिता के साथ अमेरिका जाकर वहां की नागरिक बन गईं। अपने करियर में करीब 70 फिल्मों में अभिनय करने वाली दीप्ति ने दो पैसे की धूप, चार आने का बारिश नाम की एक फिल्म भी निर्देशित की है। दीप्ति को हिंदी सिनेमा में समानांतर सिनेमा का ब्रांड अंबेसडर माना जाता रहा है। आइए समझते हैं दीप्ति की 10 बेहतरीन फिल्मों के सहारे उनके करिश्मे के बारे में।

loader
10 best roles of actor deepti naval junoon ek bar phir chashme baddor ankahi bawandar made in heaven
Junoon - फोटो : file photo
जुनून (1978)
दीप्ति ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'जुनून' से की। फिल्म का निर्देशन श्याम बेनेगल ने किया और इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। इस फिल्म में दीप्ति का बड़ा किरदार तो नहीं था लेकिन उनकी पहली ही फिल्म ने उनके अभिनय का परिचय सिनेमा जगत को जरूर दे दिया था। फिल्म में उन्होंने बेंजामिन गिलानी की पत्नी का किरदार निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
10 best roles of actor deepti naval junoon ek bar phir chashme baddor ankahi bawandar made in heaven
एक बार फिर फिल्म सीन - फोटो : फाइल फोटो
एक बार फिर (1980)
यह एक सोशल ड्रामा फिल्म है जिसमें सुरेश ओबेरॉय और दीप्ति नवल ने अहम किरदार निभाया है। इस फिल्म में दीप्ति ने एक मध्यम वर्ग की महिला का किरदार निभाया था जिसकी शादी एक फिल्म सुपरस्टार से हो जाती है। उसे अपने पति से बिल्कुल भी समय नहीं मिलता है और धीरे-धीरे वह एक युवा छात्र विमल (प्रदीप कुमार) की तरफ हो जाता है।
10 best roles of actor deepti naval junoon ek bar phir chashme baddor ankahi bawandar made in heaven
Chashme Buddoor - फोटो : file photo
चश्मे बद्दूर (1981)
इस फिल्म को अगर दीप्ति नवल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म कहें तो गलत नहीं होगा। 1981 में रिलीज हुई 'चश्मे बद्दूर' में दीप्ति ने एक सेल्सगर्ल का किरदार निभाया था। दर्शकों को आज तक चमको वाशिंग पाउडर बेचती वाली नेहा रंजन का किरदार याद है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसमें दीप्ति के अपोजिट फारुख शेख नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। बाद में इस फिल्म की रीमेक भी बना।
विज्ञापन
10 best roles of actor deepti naval junoon ek bar phir chashme baddor ankahi bawandar made in heaven
Sath Sath - फोटो : file photo
साथ-साथ (1982)
रमन कुमार निर्देशित इस फिल्म में भी दीप्ति नवल और फारुख शेख की जोड़ी नजर आई थी। फिल्म में दीप्ति ने गीता का किरदार निभाया है। वह एक अमीर बाप की बेटी होती हैं। वहीं फारुख द्वारा निभाया किरदार अविनाश भी एक अमीर घराने से ताल्लुक रखता है लेकिन दोनों को ही पैसों की लालच नहीं बल्कि समाजिक विचारधारा से प्रभावित होते हैं। दोनों अपने घरवालों को छोड़कर शादी कर लेते हैं। दोनों का परिवार आगे बढ़ने लगता है कि तभी बदलती परिस्थितियों के चलते दोनों के रिश्तों में उतार-चढ़ाव आने लगते हैं।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed