नागरिकता कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में बीते 48 दिनों से प्रदर्शन जारी है। इस प्रदर्शन में बैठी भीड़ पर तीन दिन में दूसरी बार एक युवक ने फायरिंग करने की कोशिश की। इस युवक का नाम कपिल गुर्जर है। इसने शनिवार को प्रदर्शन स्थल से करीब 150 मीटर दूर पुलिस बेरिकेड के पास सांप्रदायिक नारेबाजी करते हुए हवा में दो गोलियां चलाई थीं। अब इस मामले पर बॉलीवुड हस्तियों ने पोस्ट के जरिए प्रतिक्रिया दी है।
शाहीन बाग फायरिंग पर बॉलीवुड रिएक्शन, स्वरा भास्कर से लेकर सोनम कपूर ने किए ये ट्वीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनम कपूर ने ट्वीट किया- 'यह ऐसी चीज है जिसके बारे में मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि भारत में ऐसा होगा। इस विभाजनकारी खतरनाक राजनीति को रोकें। यह नफरत फैलाता है। अगर आप खुद को हिंदू मानते हैं तो समझ लें कि कोई भी चीज धर्म और कर्म पर आधारित होता है। यह इन दोनों में से नहीं है।'
This is something that I never imagined would happen in India. Stop this divisive dangerous politics. It fuels HATE. If you believe yourself to be a Hindu then understand that the religion is about Karma and dharma and this is not either of those. https://t.co/nAZcUX6p7o
हर मुद्दे पर बेबाक राय रखने वाली स्वरा भास्कर ने भी ट्वीट कर अपनी नाराजगी जताई। स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया- 'बहुत बढ़िया! देश की राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति।' इसके साथ ही अभिनेत्री ने दो हैशटैग भी लिखे। ये हैशटैग हैं #India #NewIndia
Wow!!!! Law and order situation in the national capital! #India #NewIndia
👏🏽👏🏽👏🏽👏🏽👏🏽 https://t.co/eIkN7yCeoT
मशहूर अभिनेता अनूूप सोनी ने भी ट्वीट करके अपनी प्रतिक्रिया दी। अनूप ने लिखा- 'किसी भी देश का युवक बंदूक उठाये, ये सोच कर कि ऐसा करके वो अपने धर्म की सेवा कर रहा,चाहे वो किसी भी धर्म का क्यों ना हो। ये स्थिति किसी भी देश के लिए, किसी भी धर्म के लिए अच्छी नहीं है। आपको बता दें, फायरिंग करते ही वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और सीआरपीएफ के जवानों ने युवक को दबोचकर सरिता विहार थाने ले गए थे। उसके पास से एक अवैध पिस्टल मिली है।
किसी भी देश का युवक बंदूक उठाये, ये सोच कर कि ऐसा करके वो अपने धर्म की सेवा कर रहा,चाहे वो किसी भी धर्म का क्यों ना हो। ये स्थिति किसी भी देश के लिए, किसी भी धर्म के लिए अच्छी नही है।
कपिल गुर्जर नाम का ये युवक दिल्ली के दल्लूपुरा गांव निवासी है। कपिल के परिजनों के मुताबिक, शाहीन बाग में 48 दिन से सड़क बंद होने की वजह से वह काफी परेशान था। परिवार की सारी रिश्तेदारी इसके आसपास के गांवों में ही है। इससे उनके परिवार को वहां आने-जाने में दिक्कत हो रही है। इसके अलावा,अन्य लाखों लोग भी रास्ता बंद होने से परेशान हैं। कपिल ने गोली क्यों चलाई और वह पिस्टल कहां से लाया, परिवार को इसकी कोई जानकारी नहीं है।
शादी की खबरों के बीच नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण देंगे एक और खुशखबरी, भाई टोनी ने किया खुलासा

कमेंट
कमेंट X