फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: टाइटल के चलते लटकी इन फिल्मों की रिलीज तो बदलना पड़ा नाम, जमकर हुआ था विवाद

Wed, 25 Aug 2021 11:21 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 25 Aug 2021 11:21 AM IST
विज्ञापन
10 Bollywood Movies That Changed Titles Due To Controversies
बॉलीवुड फिल्मों के विवादित टाइटल - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म इंडस्ट्री में आए दिन की कई फिल्में रिलीज होती हैं। फिल्मों के रिलीज होने के साथ ही अक्सर इनकी स्टोरी या टाइटल को लेकर विवाद खड़े हो जाते हैं। ऐसे में विरोध और प्रदर्शन इस हद तक बढ़ जाता है कि कई बार या तो फिल्में बैन करनी पड़ती या इनके नामों में बदलाव करना पड़ता है। हिंदी सिनेमा के इतिहास में ऐसे कई मौके आए जब फिल्मों के टाइटल को लेकर हुए विवाद जिसके चलते मेकर्स को फिल्म के टाइटल में बदलाव करने पड़ा हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ फिल्में और उनसे जुड़े विवाद के बारे में -

 

बिल्लू (बिल्लू बारबर)
शाहरुख खान, इरफान पठान और लारा दत्ता स्टारर फिल्म बिल्लू को पहले बिल्लू बारबर नाम दिया गया था। हालांकि, फिल्म के टाइटल में नाई शब्द के इस्तेमाल से एक कम्यूनिटी ने इसका काफी विरोध किया। ऐसे में टाइटल को लेकर बढ़ते विवाद को देख मेकर्स ने फिल्म से बारबर शब्द हटाकर इसका नाम सिर्फ बिल्लू कर दिया। यह फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी।

10 Bollywood Movies That Changed Titles Due To Controversies
गोलियों की रासलीला- रामलीला - फोटो : सोशल मीडिया

गोलियों की रासलीला- रामलीला (रामलीला)
साल 2013 में आई फिल्म रामलीला का नाम पहले सिर्फ 'रामलीला' था, लेकिन फिल्म का नाम सामने आते ही इसके लेकर जमकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर इसका नाम राम-लीला कर दिया था। लेकिन बाद में रिलीज से कुछ दिन पहले फिर फिल्म नाम बदलकर गोलियों की रासलीलाः राम-लीला कर दिया गया। इस फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में थे और इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली किया था। 


 
10 Bollywood Movies That Changed Titles Due To Controversies
आर राजकुमार (रैंबो राजकुमार) - फोटो : सोशल मीडिया

आर राजकुमार (रैंबो राजकुमार)

शाहिद कपूर- सोनाक्षा सिन्हा स्टारर और प्रभु देवा की निर्देशित फिल्म आर राजकुमार साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का नाम पहले रैंबो राजकुमार रखा गया था। लेकिन, हॉलीवुड फिल्म रैंबो का इस नाम पर कॉपीराइट है, जिसे इस्तेमाल कर फिल्म लीगल विवादों में फंस सकती थी। ऐसे में फिल्म के टाइटल को बदलकर आर राजकुमार किया गया। साथ ही फिल्म में शाहिद कपूर के किरदार का नाम भी बदला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
10 Bollywood Movies That Changed Titles Due To Controversies
मद्रास कैफे - फोटो : सोशल मीडिया

मद्रास कैफे (जाफना) 
राजीव गांधी हत्याकांड पर आधारित फिल्म मद्रास कैफे कई राजनीतिक पार्टियों की नेगेटिव छवि दिखाई गई थी। इसके चलते फिल्म बैन करने की मांग की गई। यहां तक कि तमिलनाडु में इसे बैन तक कर दिया गया था। शुरुआत में इस फिल्म का नाम जाफना रखा गया था, जो श्रीलंका का एक शहर है। हालांकि, श्रीलंका सरकार की आपत्ति के बाद फिल्म का नाम बदलकर मद्रास कैफे रखा गया। साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म एक हिट साबित हुई थी।

विज्ञापन
10 Bollywood Movies That Changed Titles Due To Controversies
टोटल सियापा - फोटो : सोशल मीडिया

टोटल सियापा (अमन की आशा) 
साल 2014 में रिलीज हुई कॉमेडी ड्रामा फिल्म टोटल सियापा के टाइटल को भी कॉपीराइट के चलते बदलना पड़ा था। यामी गौतम और अली जफर स्टारर इस फिल्म का नाम पहले लीड किरदारों अमन और आशा के नाम पर रखा गया था। लेकिन इस नाम को पहले ही पाकिस्तान के जागरण ग्रुप और टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा लिया जा चुका है। ऐसे में कॉपीराइट से बचने के लिए रिलीज से पहले फिल्म का नाम बदलकर टोटल सियापा कर दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed