फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सहगल से शादी की बात चलाने पर लता के पिता ने कही थी ये बात, जानिए 10 अनसुनी कहानियां

Sat, 11 Apr 2020 08:47 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Sat, 11 Apr 2020 08:47 AM IST
विज्ञापन
10 interesting and unknown facts about famous singer kl saigal mukesh lata dileep kumar yugantar
kl saigal - फोटो : file photo

हिंदी सिनेमा जगत के ध्रुव तारे के तौर पर पहचाने जाने वाले कुंदन लाल सहगल की आज 116वीं जयंती है। 11 अप्रैल 1904 को जम्मू में पैदा हुए सहगल को सिनेमा का पहला सुपरस्टार माना जाता है। दो दशक के अपने करियर में उन्होंने 142 फिल्मी गीत और 43 गैर फिल्मी गीत गाए। साल 1932 में फिल्म 'मोहब्बत के आंसू' से डेब्यू करने वाले सहगल के लिए 'यहूदी की लड़की' उनके करियर की पहली हिट फिल्म और 'देवदास' पहली सुपरहिट फिल्म बनी। आइए बताते हैं आपको सहगल के जीवन की ये अनसुनी कहानियां।

10 interesting and unknown facts about famous singer kl saigal mukesh lata dileep kumar yugantar
kl saigal - फोटो : social media

भजन कीर्तन का गहरा असर
के एल सहगल के पिता जम्मू के राजा अमरचंद प्रताप सिंह के दरबार में काम किया करते थे। उनकी मां केसरीबाई कौर धार्मिक कार्यकलापों के साथ-साथ संगीत में भी काफी रूचि रखती थीं। सहगल अक्सर मां के साथ भजन, कीर्तन जैसे धार्मिक कार्यक्रमों में जाया करते थे और अपने शहर में हो रही रामलीला में भी भाग लेते थे। बचपन से ही सहगल का रुझान गीत-संगीत की तरफ बढ़ता चला गया। सहगल ने पहली बार 12 साल की उम्र में राजा अमरचंद प्रताप सिंह के दरबार में गाया था।

10 interesting and unknown facts about famous singer kl saigal mukesh lata dileep kumar yugantar
K L Saigal - फोटो : file photo

आवाज में बदलाव से हुए खामोश
13 साल की उम्र में जब के एल सहगल की आवाज में थोड़ा बदलाव आने लगा तो वह काफी डर गए। यहां तक कि उन्होंने महीनों तक नहीं बोला।  इससे परेशान होकर परिवार वाले उन्हें संत के पास ले गए जिन्होंने सहगल को रियाज करने की सलाह दी। अगले कुछ सालों में ही सहगल, पंकज मलिक और पहाड़ी सान्याल जैसे संगीतकारों की तारीफ पाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
10 interesting and unknown facts about famous singer kl saigal mukesh lata dileep kumar yugantar
K L Saigal - फोटो : फाइल फोटो

टाइपराइटर के सेल्समैन
सहगल ने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। उन्होंने रेलवे में टाइमकीपर की नौकरी भी की थी। बाद में उन्होंने रेमिंगटन टाइपराइटिंग मशीन की कंपनी में सेल्समैन की नौकरी की। नौकरी के दौरान सहगल के लिए संगीत एक शौक से अधिक कुछ नहीं था। वह दोस्तों के बीच महफिलों में गाना गाते थे। धीरे-धीरे उन्हें शोहरत मिलने लगी और उन्हें गायकी के साथ-साथ अदाकारी के भी ऑफर आने लगे।

विज्ञापन
10 interesting and unknown facts about famous singer kl saigal mukesh lata dileep kumar yugantar
K L Saigal - फोटो : file photo

युगपुरुष का खिताब
साल 1932 से लेकर 1946 के सिनेमा के समय को 'सहगल युग' के तौर पर जाना जाता है। सहगल ने ‘जब दिल ही टूट गया’, ‘दिया जलाओ’, ‘चाह बर्बाद करेगी’, ख्याल, ठुमरी, चैती, दादरा, ‘बाबुल मोरा नैहर छूटो जाए’ और ‘गम दिए मुस्तकिल’ जैसे गाने गाए थे। के एल सहगल के बारे में यह बात भी कही जाती है कि सहगल का करियर जैसे-जैसे परवान चढ़ता गया वैसे-वैसे वह शराब के आगोश में आते गए।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed