सोशल मीडिया पर इस वक्त 10 Year Challenge छाया हुआ है। आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज तक अपनी हाल की तस्वीर के साथ 10 साल पहले की तस्वीर शेयर कर रहे हैं। पिछले दिनों अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने अपनी चार दशकों की तस्वीर शेयर की और लोगों को चैलेंज दिया कि 10 साल नहीं बल्कि ये है एके चैलेंज (#AKChallenge)। चारों तस्वीरों में अनिल कपूर अपनी उम्र को मात दे रहे हैं और एक जैसे ही दिख रहे हैं। उम्र के लिहाज से अनिल कपूर को एक ही एक्टर टक्कर दे सकते हैं।
#10YearChallenge: 24 साल बाद भी बिल्कुल नहीं बदले रजनीकांत, ये तस्वीरें हैं गवाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये कोई और नहीं, सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) हैं। 68 वर्षीय रजनीकांत का स्टारडम हर साल उनकी फिल्मों के साथ बढ़ता ही जा रहा है। रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने उनकी 3 तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- '10 ईयर चैलेंज या उससे ज्यादा। हर साल के ज्यादा जवान।'
#10yearsChallenge or more !!!! Bring it on !!! Younger with every year !!! #MyDaddyStrongest !!!!! ❤️❤️❤️ pic.twitter.com/dxdXnZ9pjn
रजनीकांत की तीनों तस्वीरें उनकी अलग-अलग फिल्म से है। पहले तस्वीर साल 1995 में आई फिल्म बाशा (Baasha), दूसरी तस्वीर उनकी कबाली (Kabali) से और तीसरी तस्वीर हालिया रिलीज पेट्टा (Petta) की है। तस्वीरों को देख पता चलता है कि रजनीकांत पर उम्र का कोई असर नहीं पड़ा है पिछले 24 साल से वो ऐसे ही दिख रहे हैं।
वहीं रजनीकांत की पेट्टा की बात करें तो 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। पेट्टा को 3 भाषाओं (तमिल, तेलुगू और हिन्दी) में रिलीज किया गया है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, तृषा, बॉबी सिम्हा, विजय सेतुपथी, सिमरन बग्गा लीड रोल में हैं।
पेट्टा की कामयाबी के बाद खबर है कि रजनीकांत एक बार फिर एआर मुरुगदास के साथ फिल्म करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ 42 साल छोटी एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश होंगी। कीर्ति तमिल की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। इस फिल्म में भी रजनीकांत एक युवा किरदार में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म में रजनीकांत और कीर्ति के बीच रोमांटिक सीन भी फिल्माए जाएंगे।