फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 11 सुपरस्टार्स ने इन फिल्मों को ना कहकर की बड़ी गलती, सलमान की 4 फिल्म ठुकरा चुकी है यह एक्ट्रेस

Tue, 22 May 2018 04:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 22 May 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
11 bollywood celebs who rejected the big film then regret
Salman Khan

बॉलीवुड में कई मर्तबा ऐसा हुआ है कि स्टार्स बनने के बाद एक्ट्रेस और एक्टर्स फिल्म को अपने अनुसार ना होने के चलते ना कह देते हैं और वो फिल्म किसी और एक्टर की झोली में जा गिरती है। दुर्भाग्यवश वो फिल्म बड़ी हिट साबित होती है। तो आइए जानते हैं ऐसे ही 11 स्टार्स के बारे में जिन्होंने इन सुपरहिट फिल्मों को ना बोलकर अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने का काम किया...

शाहरुख खान

11 bollywood celebs who rejected the big film then regret
Shahrukh khan

इस कड़ी में पहला नाम लेना चाहेंगे बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का। वैसे तो शाहरुख की हिट फिल्मों की लिस्ट बेहद लंबी है। लेकिन फिर भी किंग खान फिल्म मुन्नाभाई के लिए हां कर देते तो उनकी हिट लिस्ट में एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म जुड़ जाती। जी हां, पहले यह फिल्म शाहरुख को ऑफर की गई थी। इसमें शाहरुख मुन्नाभाई और संजय दत्त सर्किट के किरदार में होते।

ऋतिक रोशन

11 bollywood celebs who rejected the big film then regret
Hrithik Roshan

बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन के तारें कुछ डगमगाए हुए हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुई हैं। लेकिन बता दें कि ऋतिक को फिल्म स्वदेश और दिल चाहता है के लिए सिलेक्ट  किया गया था। लेकिन उन्होेंने बिजी होने के चलते दोनों फिल्मों को ना कह दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान खान

11 bollywood celebs who rejected the big film then regret
Salman Khan

वहीं, इस लिस्ट में बॉलीवुड का टाइगर सलमान खान का नाम भी शामिल है। सलमान ने अपने फिल्मी करियर में एक से एक हिट फिल्म दी है। लेकिन उन्होंने अपने निजी कारणों की वजह से फिल्म चक दे इंडिया और बाजीगर को ना कह दिया था। 

विज्ञापन

कंगना रनौत

11 bollywood celebs who rejected the big film then regret
kangana ranaut

कंगना ने भी दो बड़ी फिल्में द डर्टी पिक्टर और सुल्तान को ठुकराकर अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने वाला काम किया। जबकि बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही फिल्मों ने बड़ा तहलका मचाया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed