{"_id":"63134e2cb1286d2842738e39","slug":"14th-akshay-kumar-international-kudo-tournament-to-be-held-in-bardoli-gujarat-from-24th-to-26th-october","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Akshay Kumar: गुजरात में दिवाली के मौके पर होगा 'अक्षय कुमार इंटरनेशनल कूडो टूर्नामेंट’, अभिनेता ने दी जानकारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Akshay Kumar: गुजरात में दिवाली के मौके पर होगा 'अक्षय कुमार इंटरनेशनल कूडो टूर्नामेंट’, अभिनेता ने दी जानकारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sat, 03 Sep 2022 06:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के अलावा फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। अभिनेता अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं और यही वजह है कि वह पिछले 13 साल से मुफ्त में इंटरनेशनल कूडो टूर्नामेंट का आयोजन कराते आ रहे हैं। इस साल 'अक्षय कुमार इंटरनेशनल कूडो टूर्नामेंट 2022' गुजरात के उका तरसाडिया यूनिवर्सिटी बारडोली में आयोजित किया जाएगा, जिसकी जानकारी अभिनेता ने एक वीडियो शेयर कर दी है।
2 of 4
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर इसकी डेट्स की जानकारी दी है। वीडियो में अभिनेता कहते हैं, 'कूडो इंडिया क्या आप तैयार हैं? 14वें 'अक्षय कुमार इंटरनेशनल कूडो टूर्नामेंट के लिए, जो इस दिवाली 24, 25 और 26 अक्टूबर को बारडोली गुजरात में होने वाला है। तो आइए मेरे साथ दिवाली मनाने, जल्द मिलते हैं।' अभिनेता एक लिंक भी दिया है, जिससे टूर्नामेंट से जुड़ी सारी जानकारी जुटाई जा सकती है।
आपको बता दें कि यह टूर्नामेंट तकनीकी रूप से KIFI एसोसिएशन द्वारा समर्थित है, जिसे भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त है। इस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाले को कूडो एशिया चैंपियनशिप और कूडो विश्व कप में भाग लेंगे का मौका प्राप्त होगा। इन दोनों प्रतियोगिताओं का आयोजन 2023 में जापान में होना है। इसके अलावा 10 असाधारण फाइटर्स को एक महीने के लिए प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए थाईलैंड भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कॉफी विद करण में अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म 'कठपुतली' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में वह एक पुलिस वाले के किरदार में नजर आए हैं, जिसे सीरियल किलर को पकड़ना है। वहीं, इस साल बड़े पर्दे पर आई उनकी तीन फिल्में 'बच्चन पांडे', 'सम्राट पृथ्वीराज' और 'रक्षा बंधन' बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।