फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

1920 Horrors Of The Heart: तालियों की गड़गड़ाहट से भावुक हुए महेश भट्ट, बोले, ‘मुसीबत में ही मिलता है खजाना’

Thu, 08 Jun 2023 08:10 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 08 Jun 2023 08:10 AM IST
विज्ञापन
1920 Horrors Of The Heart Vikram Bhatt Krishna Bhatt Film Press Conference Mahesh Bhatt Got emotional
1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट का पोस्टर , महेश भट्ट, अविका गौर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निर्देशक विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा की डेब्यू फिल्म '1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट' के चुनिंदा अंश देखकर निर्माता निर्देशक महेश भट्ट बीती रात यहां काफी भावुक होते नजर आए। विक्रम भट्ट ने भी बतौर निर्देशक हॉरर फिल्म ‘राज’ से अपनी शुरुआत की थी। इस मौके पर महेश भट्ट ने कहा कि रोमांटिक फिल्मों से हॉरर फिल्मों की तरफ बढ़ने का उनका फैसला समय की मांग थी और मजबूरी भी।


The Broken News: एक बार फिर मीडिया की दुनिया से रूबरू होंगे दर्शक, 'द ब्रोकन न्यूज' का धमाकेदार टीजर आया सामने

1920 Horrors Of The Heart Vikram Bhatt Krishna Bhatt Film Press Conference Mahesh Bhatt Got emotional
महेश भट्ट, अविका गौर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म '1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट' के चुनिंदा अंश देखने के बाद मौजूद लोगों ने तालियों के साथ कृष्णा का फिल्म जगत में स्वागत किया। इस मौके पर निर्माता निर्देशक महेश भट्ट ने कहा, 'यह ऐसा दौर है जब थियेटर में फिल्में रिलीज करना बहुत मुश्किल है। तालियों की आवाज सुनकर दिल को बहुत सुकून मिलता है। यह तालियां ही हम जैसे फिल्मकारों को जिंदा रखती हैं।'
Main ATAL Hoon: पंकज त्रिपाठी ने शुरू की 'मैं अटल हूं' के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग, लखनऊ पहुंची फिल्म की टीम

1920 Horrors Of The Heart Vikram Bhatt Krishna Bhatt Film Press Conference Mahesh Bhatt Got emotional
विक्रम भट्ट, कृष्णा भट्ट, महेश भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'राज' के जरिए महेश भट्ट ने हिंदी सिनेमा में हॉरर फिल्मों की एक नई इबारत लिखी। महेश भट्ट से जब यह पूछा गया कि फिल्म 'राज' की शुरुआत के पीछे वजह क्या रही होगी? महेश भट्ट ने कहा, 'जब हमने 'राज' की शुरुआत की तो, उस समय इंडस्ट्री में बड़े-बड़े स्टार्स को लेकर फिल्में बन रही थी। हम कुछ नया करने की कोशिश करते हैं तो लोग करने नहीं देते। मैंने सोचा कि नई स्टारकास्ट को लेकर ऐसी कौन सी फिल्म बनाई जा सकती है। फिर, 'राज' पर काम शुरू करने का ख्याल आया। जब हमने 'राज' बनाई थी तो उस समय डिनो मोरिया और बिपाशा बसु नए थे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
1920 Horrors Of The Heart Vikram Bhatt Krishna Bhatt Film Press Conference Mahesh Bhatt Got emotional
कृष्णा भट्ट, महेश भट्ट, अविका गौर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'राज' से विक्रम भट्ट ने हॉरर का जो जॉनर पकड़ा वह बदस्तूर अब भी जारी है।  'राज' की सफलता के बाद विक्रम भट्ट ने 'राज -द मिस्ट्री कंटिन्यू', 'राज 3डी', 'राज रिबूट' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया जिसका निर्माण महेश भट्ट ने किया था। महेश भट्ट की इन फिल्मों के अलावा विक्रम भट्ट ने फिल्म '1920', 'शापित', 'हॉन्टेड 3डी', 'घोस्ट', 'क्रिएचर 3डी' और 'जुदा होके भी' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। फिल्म 'जुदा होके भी' की कहानी महेश भट्ट ने लिखी थी।

विज्ञापन
1920 Horrors Of The Heart Vikram Bhatt Krishna Bhatt Film Press Conference Mahesh Bhatt Got emotional
विक्रम भट्ट, कृष्णा भट्ट, महेश भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अब अपने पिता विक्रम भट्ट के नक्शेकदम पर चलते हुए कृष्णा भट्ट भी हॉरर जॉनर से अपने निर्देशन करियर की शुरुआत कर रही हैं। महेश भट्ट कहते हैं, 'कोविड ने हमें श्मशान घाट पर लाकर खड़ा कर दिया था। ऐसे में इस बच्ची  ने जाकर अपनी जादू की छड़ी निकाली और '1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट' का निर्देशन किया। उस समय हमें तिनके का सहारा मिला और हमने उसे पकड़ लिया।’ 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed