देश में कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के दौरान अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक टॉक शो 'कोकी पूछेगा' की जब शुरुआत की होगी तब शायद उन्हें पता भी नहीं होगा कि उनका यह शो इतना हिट हो सकता है। कार्तिक आर्यन की इस कोशिश की तारीफ यूट्यूब की सीईओ सूजन वोज्स्की (Susan Wojcicki) ने भी की है। वहीं साल 2020 में कैरी मिनाटी देश के टॉप यूट्यूबर रहे और नंबर वन म्यूजिक वीडियो को तमगा मिला बादशाह के एक गाने को।
ByeBye2020: कैरी मिनाटी ने यूट्यूब पर सबको छोड़ा पीछे, कार्तिक और भुवन बाम की इसलिए हुई तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2020 बहुत से लोगों के लिए दुखदायी रहा। लोग अब इसी आस में है कि अगला साल शायद कुछ खुशियां लेकर आए! इसलिए, वह अगले साल की शुरुआत इस साल की कुछ अच्छी यादों को समेटकर ही करना चाहते हैं। सभी कंपनियों की तरह यूट्यूब ने भी अपने साल भर के सभी अच्छे कामों को तलाशा है और सोशल मीडिया पर उसकी तारीफ भी की। यहां तक कि यूट्यूब की सीईओ सूजन ने व्यक्तिगत तौर पर कार्तिक आर्यन और मशहूर यूट्यूबर भुवन बम की भी तारीफ की।
From @TheAaryanKartik to @Bhuvan_Bam to @rachana_ranade, check out India's top videos, creators and artists of 2020! https://t.co/rOygYfmOG1 https://t.co/COVQC2WiPA
सूजन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है जिसमें उन्होंने कार्तिक आर्यन और भुवन बम को टैग करते हुए लिखा है कि ये हैं भारत के वर्ष 2020 के सर्वश्रेष्ठ रचनात्मक कलाकार। वैसे तो इस सूची में देश के और भी यूट्यूबर शामिल हैं जिनमें टॉप पर बैठे हैं रोस्टिंग वीडियोज बनाने वाले कैरीमिनाटी यानी अजय नागर। यूट्यूब की तरफ से जारी की गई एक लिस्ट में कैरीमिनाटी को साल का सबसे बड़ा वीडियो रचनाकार घोषित किया गया है।
सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक वीडियो में बादशाह के जैकलीन फर्नांडिस पर फिल्माए गए गीत 'गेंदा फूल' को जगह मिली। वहीं, टॉप ट्रेंडिंग वीडियोज में भी कैरीमिनाटी का ही एक वीडियो रहा। इस वीडियो का शीर्षक है 'स्टॉप मेकिंग अजम्पशन- यूट्यूब वर्सेज टिक टॉक- द एंड'। यूट्यूब पर बोलबाला तो इन बड़े-बड़े यूट्यूबर्स का ही रहा लेकिन कार्तिक आर्यन की तारीफ इसलिए की गई क्योंकि उन्होंने महामारी के इस कोरोना काल में लोगों के अंदर सकारात्मकता भरने की कोशिश की।
कार्तिक आर्यन के चैट शो 'कोकी पूछेगा' पर कार्तिक ने बरखा दत्त, एकता कपूर जैसे कई लोगों को अपना मेहमान बनाया और उनके साथ देश और दुनिया का मूड हल्का करने के लिए अच्छी-अच्छी बातें कीं। कार्तिक ने इसके अलावा पुलिस वालों और कोरोना वायरस से लड़ाई में डटकर लोगों के साथ खड़े रहे कोरोना वॉरियर्स से भी बातचीत की। और उनके जरिए लोगों को इस वायरस से जागरूक कराने की भी कोशिश की।
पढ़ें: कंगना ने दिलजीत दोसांझ को बताया राष्ट्रीय विरोध तो भड़के अभिनेता, अभिनेत्री को कह डाली ये बड़ी बात