बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में से एक 'मिस्टर इंडिया' का फिल्मांकन आज ही के दिन 37 साल पहले शुरू हुआ था। निर्माता बोनी कपूर ने शूटिंग के दिनों को याद करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पर्दे के पीछे की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। बीटीएस वीडियो में अनिल कपूर, दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी, सतीश कौशिक, दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी और अन्य कलाकारों की कई अनदेखी तस्वीरें नजर आ रहीं हैं।
Mr India: बोनी कपूर ने याद किया मिस्टर इंडिया की शूटिंग का पहला दिन, साझा किया श्रीदेवी और अनिल कपूर का अनदेखा वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशंसकों ने कही ये बात
जिस क्षण बोनी कपूर ने यह वीडियो इंटरनेट पर अपलोड किया, उसी क्षण से प्रशंसकों ने टिप्पणी करना शुरू कर दिया। कई सेलिब्रिटी कलाकारों जैसे मनीष मल्होत्रा, आरोह वेलंकर और अन्य ने भी बोनी कपूर के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट किया। वहीं प्रशंसकों ने दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और अभिनेता अमरीश पुरी को याद करते हुए कहा कि यह उनकी पसंदीदा फिल्म है।
यहां देखिए वीडियो
बोनी कपूर द्वारा साझा किए गए वीडियो में उनकी फिल्म मिस्टर इंडिया की कुछ खूबसूरत और यादगार दृश्यों को दर्शाया गया है। वीडियो में बोनी कपूर को फिल्म की शूटिंग के दौरान अनिल कपूर और श्रीदेवी सहित अन्य कलाकारों व क्रू के साथ बातचीत करते हुए सुना और पूरी टीम को शूटिंग के दौरान मजा करते हुए देखा जा सकता है।
कैप्शन में कही ये बात
बोनी कपूर ने वीडियो साझा करते हुए खुलासा किया कि कैसे सन 1985 में आज ही के दिन उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। उन्होंने लिखा, "1985 में आज ही के दिन हमने मिस्टर इंडिया की शूटिंग शुरू की थी, फिल्म के निर्माण के कुछ पलों को साझा कर रहा हूं।"
बोनी कपूर ने बताए दिलचस्प किस्से
अभी बोनी कपूर 'मिस्टर इंडिया' के सीक्वल पर काम कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म में श्रीदेवी, अनिल कपूर और अमरीश पुरी द्वारा पहने गए परिधानों के बारे में एक दिलचस्प किस्सा भी बताया। बोनी ने एक साक्षात्कार के दौरान बताया था कि अनिल को सिर्फ एक पोशाक से संतोष करना पड़ा, जो उन्होंने खुद चोर बाजार से खरीदा था। जबकि, अमरीश पुरी ने अपने चरित्र मोगैंबो के लिए पोशाक पर अपने इनपुट साझा किए थे और श्रीदेवी के कम से कम पांच स्टाइलिस्ट उनके लुक पर काम कर रहे थे।