पूजा हेगड़े सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर वहां वो अपने फैंस के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने मालदीव वेकेशन की एक हॉट बिकनी पहने तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसमें वे बेहद बोल्ड दिख रही हैं। अपने बोल्ड फोटोज से फैंस का दिल जीतने वाली पूजा एक बार फिर मानों इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं।
Pooja Hegde Instagram: कड़ाके की ठंड में पूजा हेगड़े ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, बिकिनी वाली तस्वीरों पर दिल हार बैठे फैंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्टा हैंडल पर शेयर की फोटो
मालदीव में छुट्टियां मना रहीं अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे एक फ्लोरल आईवरी बिकनी सेट पहने दिख रही हैं। पूजा इसमें बहुत खूबसूरत और फिट लग रही हैं। यह फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,"मैं हमेशा अपनी सनशाइन लेकर चलती हूं।"
तुरंत मिलने लगा लोगों का प्यार
पूजा की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। उनके इंस्टा पर 17 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इस फोटो को अपलोड होते ही 12 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और अभिनेत्री के फैंस इसपर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। इनमें बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी शामिल हैं। मनीष ने इसपर फायर वाली इमोजी से रिएक्ट किया, तो वहीं एक फैन ने कहा, "पूजा आप खुद धूप हैं।"
इस फिल्म में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो पूजा हेगड़े प्रभास के साथ फिल्म 'राधे श्याम' में दिखाई देंगी। फिल्म रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है और 14 जनवरी 2022 को स्क्रीन पर आने वाली थी, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते इसकी रिलीज डेट को आगे शिफ्ट करना पड़ा था। अभी तक कोई नई रिलीज डेट सामने नहीं आई है।
ट्विटर के जरिए दी थी फिल्म पोस्टपोन होने की जानकारी
फिल्म के रिलीज न होने की पुष्टि करते हुए पूजा ने अपने ट्विटर हांडल पर लिखा था, "हमें अपनी फिल्म #राधेश्याम की रिलीज को मौजूदा कोविड स्थिति के कारण स्थगित करना पड़ रहा है। सभी प्रशंसकों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। हम आपको जल्द ही सिनेमाघरों में देखेंगे ..!"
We have to postpone the release of our film #RadheShyam due to the ongoing covid situation. Our sincere thanks to all the fans for your unconditional love and support.
— Pooja Hegde (@hegdepooja) January 5, 2022
We will see you in cinemas soon..!#RadheShyamPostponed pic.twitter.com/NzpxyuY7hq