फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rangsthalam Hindi: राम चरण की हिंदी भाषी क्षेत्रों में पैर जमाने की नई कोशिश, प्रियंका के साथ इस फिल्म में रहे फ्लॉप

Wed, 19 Jan 2022 02:46 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 19 Jan 2022 02:46 PM IST
विज्ञापन
Ram Charan and Samantha Ruth Prabhu film Rangasthalam ready for theatrical release in Hindi
Rangasthalam - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ की रिलीज 18 मार्च को तय होने से जैसे ही ये साफ हुआ है कि उसके पहले अभी कोई बड़ी हिंदी फिल्म रिलीज नहीं होने वाली, दक्षिण भारत की हाल के दिनों में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्मों के निर्माताओँ ने इस मौके का फायदा उठाने की योजना बना ली है। अगले हफ्ते बुधवार को रिलीज होने जा रही अभिनेता अलू अर्जुन की फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमुलू’ अगर कामयाब रही तो इसके बाद 18 मार्च से पहले के तमाम शुक्रवारों को भी हिंदी में डब कई दक्षिण भारतीय फिल्में रिलीज होने को तैयार हैं। इनमें सबसे आगे हैं ‘पुष्पा पार्ट वन’ के निर्देशक सुकुमार की फिल्म ‘रंगस्थलम’ जिसमें राम चरण और समांथा लीड किरदारों में हैं।

Ram Charan and Samantha Ruth Prabhu film Rangasthalam ready for theatrical release in Hindi
इवेंट के दौरान राम चरण और जूनियर एनटीआर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘अमर उजाला’ से बातें करते हुए हाल ही में संगीतकार देवी श्री प्रसाद उर्फ डीएसपी ने फिल्म ‘रंगस्थलम’ की काफी तारीफ की। देवी श्री प्रसाद कहते हैं, ‘निर्देशक सुकुमार की सारी फिल्मों में मैंने संगीत दिया है। उनकी पहली फिल्म ‘आर्या’ से मैंने उनकी फिल्मों में संगीत देना शुरू किया। ‘आर्या 2’ में साथ काम किया। उसी फिल्म का वो गाना ‘रिंग रिंगा’ था जो मैंने सलमान भाई के लिए ‘ढिंग चिका ढिंगा चिका’ करके बनाया। सुकुमार सर की खासियत ये है कि वह जो भी सोचते हैं वह बेसिक आइडिया ही बिल्कुल अलग होता है। अगर स्टोरी अलग होगी तो काम भी अलग होगा। जैसे हमने फिल्म ‘रंगस्थलम’ की। सुकुमार, मैं और राम चरण थे उसमें। मैं हमेशा से कुछ फोक बेस्ड करना चाहता था। एक आउट एंड आउट फोक बेस्ड मूवी और मेरी ये इच्छा ‘रंगस्थलम’ में पूरी हुई और ये उस साल की बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म रही।’

Ram Charan and Samantha Ruth Prabhu film Rangasthalam ready for theatrical release in Hindi
अला वैकुंठपुरमुलू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निर्देशक सुकुमार की यही फिल्म ‘रंगस्थलम’ अब अगले महीने हिंदी में डब होकर सिनेमाघरों में रिलीज होने की तैयारी में हैं। हिंदी सिनेमा के तमाम निर्देशक जब ओटीटी में अपनी सुरक्षित जगह देख रहे हैं, दक्षिण भारतीय निर्माताओं को अपनी सुपरहिट फिल्मों को हिंदी में डब करके रिलीज करने में एक नया बाजार दिखने लगा है। फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमुलू’ के मंगलवार को रिलीज हुए टीजर को मिली कामयाबी के बाद अब इसका हिंदी ट्रेलर गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है। चर्चा ये भी है कि शायद इस फिल्म का नाम हिंदी में अलग रखा जाए। वैसे कार्तिक आर्यन और कृति सैनन फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमुलू’ की ‘शहजादा’ नाम से बन रही रीमेक में इन दिनों काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Charan and Samantha Ruth Prabhu film Rangasthalam ready for theatrical release in Hindi
अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दक्षिण भारतीय फिल्म निर्माताओं को ये भी समझ आया है कि अपनी मसाला फिल्मों के हिंदी रीमेक अधिकार औने पौने दामों पर हिंदी फिल्म निर्माताओं को भेजने से अच्छा है कि वे अपनी फिल्मों को हिंदी में डब कराकर मूल फिल्म के साथ ही पूरे देश में रिलीज करें। कमल हासन ने बरसों पहले फिल्म ‘इंडियन’ को हिंदी में डब करके ‘हिंदुस्तानी’ नाम से रिलीज किया था। उसके पहले यही प्रयोग मणिरत्नम अपनी फिल्म ‘बॉम्बे’ के साथ कर चुके हैं, लेकिन इन दोनों फिल्मों के बाद ये सिलसिला धीमा पड़ गया। अब जाकर अल्लू अर्जुन ने अपनी फिल्म ‘पुष्पा पार्ट वन’ से इसे फिर से रफ्तार दी है और समझा जा रहा है कि साल 2022 इस मामले में निर्णायक साल साबित होगा।

विज्ञापन
Ram Charan and Samantha Ruth Prabhu film Rangasthalam ready for theatrical release in Hindi
जंजीर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि कोरोना की तीसरी लहर आने से पहले इस साल की शुरुआत हिंदी पट्टी में भी दो दक्षिण भारतीय फिल्मों ‘आरआरआऱ’ और ‘राधेश्याम’ से ही होनी थी। ‘अमर उजाला’ से बात करते हुए अलू अर्जुन ने इस पर खुशी भी जताई थी कि फिल्म ‘पुष्पा पार्ट वन’ की कामयाबी से बीता साल खत्म हुआ और अब नया साल ‘आरआरआर’ से शुरू हो रहा है जिसमें उनके चचेरे भाई राम चरण लीड रोल में हैं। राम चरण इससे पहले भी हिंदी सिनेमा में पैर जमाने की कोशिशें कर चुके हैं। अमिताभ बच्चन की हिट फिल्म ‘जंजीर’ का रीमेक उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के साथ बनाया था लेकिन फिल्म सुपरफ्लॉप रही थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed