फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाईस्कोप: दिलीप कुमार, राज कपूर और देव आनंद की तिकड़ी के लिए लिखी गई थी आज ही के दिन रिलीज हुई ये फिल्म

Thu, 16 Apr 2020 06:03 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 16 Apr 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
38 Years Of Rajput blockbuster with Dharmendra Rajesh Khanna Vinod khanna Hema Malini
राजपूत - फोटो : ट्विटर

गुजरे जमाने के मशहूर फिल्मकार विजय आनंद की फिल्म 'राजपूत' आज से 38 वर्ष पूर्व 16 अप्रैल 1982 को रिलीज हुई। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म थी जिसमें धर्मेंद्र, राजेश खन्ना, हेमा मालिनी, विनोद खन्ना, रंजीत, टीना मुनीम, इफ्तेखार जैसे कलाकार मौजूद थे।  मुशीर-रियाज निर्मित इस फिल्म को बनाने में न सिर्फ लंबा वक्त लगा बल्कि इसके सितारे भी बदल गए।

38 Years Of Rajput blockbuster with Dharmendra Rajesh Khanna Vinod khanna Hema Malini
राजपूत - फोटो : ट्विटर

इस फिल्म को कुल 100 शिफ्ट में खत्म करने की योजना बनाई गई थी हालांकि लगातार होती देरी और तारीख से जुड़ी दिक्कतों के कारण इस फिल्म को बनने में आठ साल का लंबा वक्त लग गया। फिल्म 'राजपूत' और 'रजिया सुल्तान' एक ही समय पर शुरू हुई थी। दोनों ही फिल्में बड़े स्तर पर बन रही थी जिनमें धर्मेंद्र और हेमा मालिनी थें। इस फिल्म के लिए निर्देशक विजय आनंद ने यश जौहर की फिल्म 'दोस्ताना' को निर्देशित करने का ऑफर ठुकरा दिया दिया था। दरअसल उस वक्त विजय दो फिल्मों 'राम बलराम' और 'राजपूत' को लेकर व्यस्त थें। इस वजह से 'दोस्ताना' का निर्देशन करने के लिए राज खोसला को साइन किया गया। वहीं विजय 'राजपूत' का हिस्सा इस वजह से बने थे क्योंकि 'राम बलराम' की शूटिंग आगे खिसक गई थी।

38 Years Of Rajput blockbuster with Dharmendra Rajesh Khanna Vinod khanna Hema Malini
राजपूत - फोटो : ट्विटर

'राजपूत' की शूटिंग साल 1978 में हिस्सों में शुरू हुई जो 1982 में बनकर तैयार हुई। फिल्म में रंजीता की जगह पहले नीतू सिंह फिल्म का हिस्सा बनने वाली थीं। लेकिन वह शादी करने वाली थीं इस वजह से उन्होंने फिल्म को मना कर दिया। जिसके बाद 'लैला मजनू' की सफलता को  देखते हुए विजय आनंद ने रंजीता को साइन कर लिया। विनोद खन्ना वाला रोल पहले अमिताभ बच्चन को ऑफर किया गया था। हालांकि यही वह फिल्म है जिसके निर्माण के दौरान विनोद खन्ना ने फिल्मों से संन्यास लेने का एलान कर दिया। विनोद खन्ना से पहले फिल्म के निर्देशक विजय आनंद भी रजनीश के शिष्य थे। वह ओशो को छोड़कर आए तो ओशो ने एक दिन विनोद को बुलवाया। इस मुलाकात के बाद ही विनोद फिल्मों को छोड़ने का मन बना बैठे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
38 Years Of Rajput blockbuster with Dharmendra Rajesh Khanna Vinod khanna Hema Malini
राजपूत - फोटो : ट्विटर

विजय आनंद और धर्मेंद्र की निर्देशक-अभिनेता की अच्छी जोड़ी रही। दोनों ने कुल तीन फिल्मों 'ब्लैकमेल', 'राम बलराम' और 'राजपूत' में साथ काम किया था। वहीं यह राजेश खन्ना और विनोद खन्ना ही साथ में आखिरी फिल्म रही। इस फिल्म के साथ एक दिलचस्प पक्ष यह भी है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान हेमा मालिनी प्रेग्नेंट थीं। वह एशा देओल को जन्म देने वाली थीं। 

विज्ञापन
38 Years Of Rajput blockbuster with Dharmendra Rajesh Khanna Vinod khanna Hema Malini
राजपूत - फोटो : ट्विटर

इस फिल्म को लेकर सबसे पहले विचार 70 के दशक के मध्य में आया था। फिल्म के लिए सलीम-जावेद को ऐसी स्क्रिप्ट ढूंढने का भार थमाया गया जिसमें दिलीप कुमार, राज कपूर और देव आनंद फिट बैठे हालांकि तीनों की स्क्रिप्ट को लेकर एक राय नहीं बन पाई। विजय आनंद के पास जब यह फिल्म आई तब इस फिल्म को बनाने लंबा वक्त लग गया जिसने उन्हें पूरी तरह से थका दिया। इस वजह से वह करीब तीन साल के ब्रेक पर चले गए। हालांकि जब उन्होंने वापसी की तब यह अंतराल उनके लिए महंगा साबित हुआ और उनका करियर ग्राफ नीचे गिरा। कहा जाता है कि 'राजपूत' विजय आनंद की आखिरी फिल्म रही जो सही तरीके से सिनेमाघरों में रिलीज हुई।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed