फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा ने बच्चों के नाम को लेकर किया खुलासा, कहा- 'हमेशा मुस्लिम नाम..'

Thu, 16 Apr 2020 04:45 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 16 Apr 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
Aayush Sharma reveals he and his wife Arpita Khan always wants Muslim first name and Hindu surname of kids
सलमान, अर्पिता और आयुष - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता आयुष शर्मा बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के जीजा हैं। आयुष की शादी सलमान खान की बहन अर्पिता से हुई थी। आयुष और अर्पिता के दो बच्चे भी हैं। आयुष- अर्पिता के बेटे का नाम आहिल और बेटी का नाम आयत है। आयत को अर्पिता ने बीते साल 27 दिसबंर को जन्म दिया था। हाल ही में आयुष ने अपने बच्चों के नाम पर अपनी एक इच्छा जाहिर की है।

Aayush Sharma reveals he and his wife Arpita Khan always wants Muslim first name and Hindu surname of kids
aayush sharma - फोटो : amar ujala mumbai

आयुष शर्मा ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने अपने फिल्मी सफर और निजी जिंदगी के बारे में ढेर सारे खुलासे किए। आयुष की पत्नी एक मुस्लिम परिवार के संबंध रखती हैं ऐसे में उनके बच्चों के नाम को लेकर सवाल किए गए। जिसके बाद उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने बच्चों का पहला नाम मुस्लिम और उपनाम (सरनेम) हिंदू क्यों रखा। 

Aayush Sharma reveals he and his wife Arpita Khan always wants Muslim first name and Hindu surname of kids
बच्चों के साथ अर्पिता खान शर्मा - फोटो : Social Media

आयुष ने कहा, 'मैं और अर्पिता धर्मनिरपेक्ष रिश्ते पर विश्वास रखते हैं। इसलिए हम दोनों ने तय किया कि हम अपने बच्चों का पहला नाम मुस्लिम और उपनाम हिंदू रखेंगे'। बच्चों के नाम को लेकर बात करते हुए आयुष ने कहा, हमने तय किया था कि, 'हम सभी का नाम अक्षर ए (A) से रखेंगे। एक बार मैं लंदन के लिए सफर कर रहा था, उस दौरान मुझे एक शख्स मिला जिसका नाम आहिल था। उसका नाम मुझे काफी अलग लगा और फिर मैंने आहिल के नाम का मतलब ढूंढा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Aayush Sharma reveals he and his wife Arpita Khan always wants Muslim first name and Hindu surname of kids
आयुष शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

आयुष शर्मा ने आहिल के नाम का फारसी में मतलब राजकुमार बताया। वहीं इन दिनों आयुष शर्मा अपना लुक बदलने की वजह से काफी चर्चा में हैं। लॉकडाउन के बीच वह गंजे हो गए हैं। अपने नए लुक की तस्वीर को उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा किया। इस तस्वीर में आयुष शर्मा गंजे लुक में हाथों में कैमरा पकड़े तस्वीर लेते नजर आ रहे हैं। उनके रफ एंड टफ अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Aayush Sharma reveals he and his wife Arpita Khan always wants Muslim first name and Hindu surname of kids
आयुष शर्मा की तस्वीरों पर कमेंट - फोटो : सोशल मीडिया

इतना ही नहीं आयुष शर्मा की इस तस्वीर को बॉलीवुड सितारों ने भी काफी पसंद किया है। वहीं उन्होंने अपनी गंजे लुक की तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा,'बाल्ड लुक ऑर बैडएस लुक... कैसा लगा।' बात करें आयुष शर्मा की फिल्मों की तो उन्होंने साल 2018 में फिल्म लवयात्री से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ वरीना हुसैन मुख्य भूमिका में थीं। 

पढ़ें: लाल सिंह चड्ढा बना रही कंपनी के सीईओ ने बदली नौकरी, सिनेमा और टीवी का काम छोड़ लौटे पुराने कारोबार में

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed