फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साउथ के इस सुपरस्टार ने बीवी के लिए बनाया डिनर, वीडियो शेयर कर लिखा- श्रीमती जी के लिए...

Thu, 16 Apr 2020 04:43 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 16 Apr 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
Chiranjeevi Son And South Superstar Ram Charan Cooks Dinner For Wife Upasana During
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन (LockDown) का एलान किया गया है। इसी वजह से आम से लेकर खास, सभी अपने-अपने घरों में कैद हैं। कोई इन दिनों खाना बनाना सीख रहा है तो कोई घर की साफ-सफाई में अपना टाइम पास कर रहा है। इस बीच साउथ के मशहूर एक्टर राम चरण (Ram Charan) ने भी कुछ ऐसा किया है जिसे देखते हुए फीमेल फैंस उनकी दीवानी हो जाएंगी।

Chiranjeevi Son And South Superstar Ram Charan Cooks Dinner For Wife Upasana During
upasana, ram charan - फोटो : Social Media

राम चरण न सिर्फ अच्छे एक्टर हैं बल्कि एक अच्छे कुक भी हैं। उन्होंने अपनी पत्नी उपासना कमिनेनी के लिए डिनर बनाया। इस बात की जानकारी एक्टर के इंस्टाग्राम अकाउंट से मिलती है। एक्टर की इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्हें उनकी रसोई में खाना बनाते हुए देखा जा सकता है जो कि एक नॉन-वेज डिश लगती है। कैमरे के पीछे उपासना हैं जो ये वीडियो बना रही हैं। राम चरण ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- श्रीमती जी के लिए...

Chiranjeevi Son And South Superstar Ram Charan Cooks Dinner For Wife Upasana During
Ram Charan

बता दें राम चरण दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार चिंरजीवी के बेटे हैं। रामचरण ने 14 जून, 2012 को अपोलो हॉस्पिटल्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन प्रताप सी. रेड्डी की पोती उपासना कमिनेनी से शादी की है। उपासना बिजनेस वुमन हैं। साल 2007 में फिल्म 'चिरुथा' से करियर की शुरुआत करने वाले राम चरण की फैन फॉलोइंग भी उनके पिता की तरह ही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chiranjeevi Son And South Superstar Ram Charan Cooks Dinner For Wife Upasana During
Ram Charan Teja - फोटो : file photo

बता दें कोविड-19 के लिए राम चरण ने डोनेशन करते हुए सरकार की मदद की थी। राम चरण ने 70 लाख रुपये की आर्थिक मदद करने का एलान किया था। राम चरण (Ram Charan) के जन्मदिन पर उनकी आने वाली फिल्म RRR से उनका पहला लुक रिलीज किया गया था। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A big thanks to my brother @jrntr, @ssrajamouli garu & the entire team of @rrrmovie for such a sweet and special video for me and my fans... Thank you sir! Hope you all love and enjoy it at home. @aliaabhatt @oliviakmorris @ajaydevgn @alison_doody @thondankani @dvvmovies @RRRMovie #RRR #RRRMovie #RRROnJan8th

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan) on

विज्ञापन
Chiranjeevi Son And South Superstar Ram Charan Cooks Dinner For Wife Upasana During
राम चरण - फोटो : instagram

वर्क फ्रंट की बात करें तो राम चरण ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' के डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म RRR में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ जूनियर NTR भी हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से फिल्म की शूटिंग रुक गई है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Found my path for 2020 !! Hope u find urs 🙂. #Bestrong #happynewyear

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan) on

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed