फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 5 एक्टर्स के लिए आसान नहीं था बापू को बड़े पर्दे पर जीना

Mon, 02 Oct 2017 02:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
amarujala.com- Presented by: हर्षिता Updated Mon, 02 Oct 2017 02:12 PM IST
विज्ञापन
5 Actors Who Played Mahatma Gandhi In Bollywood Films
Mahatma Gandhi
न तो महात्मा होना आसान था, न ही उनके किरदार को बड़े पर्दे पर जीना।


वैसे तो बापू पर कई फिल्में बनीं, कई किरदारों ने उनका चोला पहनकर उनके जैसा दिखने और बोलने की कोशिश की। लेकिन इन पांच एक्टर्स ने इतनी शिद्दत, शालीनता और शानदार तरीके से उनका किरदार निभाया कि बापू का नाम लेते ही इन कलाकारों की ही तस्वीर जेहन में उतर आती है।

राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी के जन्मदिन पर एक नजर उन एक्टर्स पर जिन्होंने अपनी दमदार अदाकारी की बदौलत 'आजकल के बच्चों' का महात्मा से परिचय कराया

पढ़ें: गांधी जी के जीवन पर बनी पांच फिल्में जिसने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़े

 
5 Actors Who Played Mahatma Gandhi In Bollywood Films
Dilip Prabhavalkar
दिलीप प्रभावलकर 
'गांधीगिरी' का कॉन्सेप्ट हिट करने का क्रेडिट सिर्फ संजय दत्त और अरशद वारसी को ही नहीं, मराठी एक्टर दिलीप प्रभावलकर को भी जाता है। फिल्म 'लगे रहो मुन्नाभाई' में उन्होंने जितने प्यार और कूल अंदाज में बापू बनकर उनकी दी सीख को समझाया वह वाकई काबिले तारीफ है।

 
5 Actors Who Played Mahatma Gandhi In Bollywood Films
Sir Ben Kingsley
बेन किंग्सले
बेन किंग्सले वो अंग्रेज है जिसने बापू का किरदार निभाकर भारतीयों को दिल जीत लिया। फिल्म 1982 में आई फिल्म 'गांधी' में मोहनदास करमचंद गांधी का किरदार निभाने के लिए बेन किंग्सले को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर भी मिल चुका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
5 Actors Who Played Mahatma Gandhi In Bollywood Films
Darshan Jariwala
दर्शन जरीवाला
फिरोज अब्बास खान की फिल्म 'गांधी: माई फादर' में दर्शन जरीवाला ने बापू का किरदार निभाया। फिल्म गांधी और उनके बेटे हरिलाल गांधी के रिश्तों पर आधारित थी। जाहिर है पिता-बेटे के द्वंद्व को एक चर्चित शख्सियत की वेश-भूषा और उसके दायरे में रहते हुए निभाने के लिए जरीवाला के लिए चुनौतीपूर्ण रही। फिल्म मे उनकी अदाकारी की समीक्षकों ने सराहना की थी। 
 
विज्ञापन
5 Actors Who Played Mahatma Gandhi In Bollywood Films
Rajit Kapur
रजित कपूर
मशहूर जासूस ब्योमकेश बक्शी के तौर पर मशहूर रजित कपूर को फिल्म 'द मेकिंग ऑफ महात्मा' में लीड किरदार निभाने पर भी खूब सराहना मिली थी। साल 1996 में आई इस फिल्म को श्याम बेनेगल ने डायरेक्ट किया था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed