{"_id":"5ce3cd6dbdec22073964f68e","slug":"5-bollywood-stars-who-went-to-die-for-their-roles","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोल में ढलने के लिए शरीर से खिलवाड़ कर बैठे थे ये 5 बॉलीवुड स्टार्स, इन 2 एक्ट्रेस के भी नाम शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रोल में ढलने के लिए शरीर से खिलवाड़ कर बैठे थे ये 5 बॉलीवुड स्टार्स, इन 2 एक्ट्रेस के भी नाम शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Tue, 21 May 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म इंडस्ट्री में कुछ स्टार्स ऐसे हैं जो फिल्म में मिले रोल के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करते हैं। डायरेक्टर की बात मानने में वे कभी पीछे नहीं हटते हैं। फिल्मों में एक कलाकार को कई तरह के किरदार निभाने के मौका मिलता है। इसमें वह अपने शरीर से भी खिलवाड़ करते नजर आते हैं। ऐसे में बात करेंगे उन 10 बॉलीवुड स्टार्स की जिन्होंने अपने रोल के साथ पूरा न्याय किया था...
2 of 6
dangal
फिल्म दंगल तो आपने देखी ही होगी। आमिर खान अपनी हर फिल्म में अलग-अलग अंदाज में नजर आते हैं। ऐसे में बात करेें उनकी फिल्म दंगल की तो इस फिल्म के लिए आमिर खान ने अपना वजन जरूरत से ज्यादा बढ़ाया जोकि रोल के हिसाब से फिट बैठाना था और फिल्म इतनी हिट हुई कि चीन में भी इस फिल्म ने खूब कमाई की थी। इससे पहले फिल्म गजनी के लिए भी आमिर खान ने सिक्स पैक एब्स बनाए थे।
3 of 6
Bhaag Milkha Bhaag
फिल्म भाग मिल्खा भाग एक्टर फरहान अख्तर के फिल्मी करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई। फिल्म में फ्लाइंग किंग मिल्खा का असल लुक लेने के लिए फरहान ने मैदान पर जमकर पसीना बहाया। फरहान की मेहनत रंग लाई और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के झंडे गाड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Mary Kom
बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म 'मैरी कोम' में अपने मस्कुलर लुक के लिए बहुत मेहनत की। इसके लिए प्रियंका ने दिन-रात कड़ी मेहनत की। यहां तक कि उन्हें अपनी डाइट भी एक खिलाड़ी की तरह लेनी पड़ी थी। प्रियंका की यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी।
विज्ञापन
5 of 6
बॉलीवुड
- फोटो : file
बात करेंगे फिल्म सरबजीत की। फिल्म में एक्टर रणदीप हुड्डा ने सरबजीत का बहुत ही बेहतरीन किरदार निभाया था। जेल में रहने के दौरान जो हालत सरबजीत की हुई थी वही हालत रणदीप हुड्डा को अपने किरदार में लाने पड़े थे। फिल्म और फोटो में आप साफ-साफ देख सकते हैं कि इस रोल में ढलने के लिए 28 दिन में उन्होंने अपना 18 किलो वजन घटाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।