फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाहे मुमताज हो या युवराज, बॉलीवुड के 5 ऐसे सितारे जिन्होंने कैंसर के मैदान में जीती जंग

Mon, 05 Feb 2018 07:39 AM IST
पूर्णिमा आचार्य, अमर उजाला
पूर्णिमा आचार्य, अमर उजाला Updated Mon, 05 Feb 2018 07:39 AM IST
विज्ञापन
5 celebrities who have survived from cancer

पर्दे के उस पार जिन मशहूर हस्तियों को देखकर हमारा हौसला बढ़ता है कई बार वह खुद अपनी जिंदगी से परेशान होते हैं। वह खुद दुखी रहकर हमें खुश करने में लगे रहते हैं। चाहे वह एंटरटेनमेंट जगत हो या फिर खेल का मैदान। हर सेलेब्रिटी अपने आप में खास होता है लेकिन वह लोग जो जिंदगी की परेशानियों से जंग लड़कर अपने आप को साबित कर पाते हैं वह काबिले तारीफ होते हैं। जो अपने शरीर के आगे झुकते नहीं बल्कि उस पर जीत हासिल करते हैं। आए जानते हैं आज कुछ ऐसे ही सेलेब्रिटीयों के बारे में जिन्होंने कैंसर जैसी बीमाारी को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और इस जंग में विजयी हुए।

5 celebrities who have survived from cancer

मनीषा कोइराला
नवंबर 2012 में मनीशा को पता चला था कि वह कैंसर से पीड़ित हैं। उस समय वह काठमांडू में रह रही थीं। पहले तो उन्हें इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा था लेकिन बाद में उन्होंने इसे अपना जंग माना और इस पर जीत हासिल की। साल 2014 तक उन्होंने इससे पूरी तरह मुक्ति पा ली। अब वह दोबारा बॉलीवुड में अपना जलवा बिखेरना चाहती हैं।

5 celebrities who have survived from cancer

अनुराग बासु
साल 2004 में बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अनुराग बासु को ब्लड कैंसर (promyelocytic Leukemia) हो गया था। हालांकि वह इससे हारे नहीं और पूरे 3 साल तक केमोथैरपी कर वापिस बॉलीवुड में लौटे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
5 celebrities who have survived from cancer

युवराज सिंह 
भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार प्लेयर युवराज सिंह भी कैंसर से पीड़ित हो चुके हैं। साल 2011 के क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान ही युवराज की तबीयत बिगड़ने लगी थी। उ्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। चेक अप कराने पर पता चला कि उन्हें फेफड़ों में कैंसर है। एक साल तक अमेरिका में उनका इलाज चला और 2012 में वह दोबारा क्रिकेट में लौट आए। 

विज्ञापन
5 celebrities who have survived from cancer

लीजा रे
हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं कनाडियन एक्ट्रेस लीजा रे भी साल 2009 में कैंसर से पीड़ित हो गई थीं। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और इलाज कर जंग जीत ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed