फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैराट के 5 किरदारों से मिलिए, यही हैं धड़क के कॉमन किरदार, जो हिट बनाते हैं जाह्नवी की फिल्म

Thu, 26 Jul 2018 06:03 PM IST
पूर्णिमा आचार्य, अमर उजाला
पूर्णिमा आचार्य, अमर उजाला Updated Thu, 26 Jul 2018 06:03 PM IST
विज्ञापन
5 common characters in sairat and dhadak u must know about it

हर प्यार करने वाला जोड़ा हमेशा अपनी आंखों में जीत का सपना लेकर चलता है। उन्हें लगता है कि वो हर लड़ाई पर विजय हासिल कर लेंगे लेकिन ये दुनिया बहुत खराब है जो हर कदम पर ऐसे प्यार करने वालों की परीक्षा लेती रहती है। कुछ ऐसी ही कहानी है फिल्म धड़क की। सदाबहार एक्ट्रेस रहीं श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की फिल्म धड़क का सबको बहुत ही बेसब्री से इंतजार था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कारोबार कर रही है। यह फिल्म मराठी भाषा की सुपरहिट फिल्म 'सैराट' की हिन्दी रीमेक है। दोनों फिल्मों की कहानी ही नहीं कई किरदार और उनके रोल भी एकदम एक जैसे हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही 5 किरदारों के बारे में जो दोनों फिल्मों में एक जैसे हैं।

5 common characters in sairat and dhadak u must know about it
Dhadak

लीड हीरो मधु और पार्श्य
मराठी ब्लॉकबस्टर फिल्म सैराट और उकी हिंदी रीमेक धड़क दोनों फिल्मों में लीड हीरो का करेक्टर एकदम कॉमन रहा है। सैराट में पार्श्य का किरदार बिल्कुल डरपोक और कमजोर था। वह एक गरीब घर का लड़का था जिकी हैसियत ऊंचे घराने में प्यार करने की नहीं थई। वह बस आर्ची की एक झलक पाने को तैयार रहता था। पगलों की तरह उससे प्यार करता था। ठीक वैसे ही फिल्म धड़क में मधु के किरदार को दिखाया गया है। मधु अपने प्यार यानि पार्थवी की एक झलक के लिए कुछ भी कर सकता है। वह उससे बहुत प्यार करता है लेकिन पार्थवी का खानदान काफी अमीर है। ऐसे में दोनों के प्यार के दुश्मन बहुत हैं।

5 common characters in sairat and dhadak u must know about it
dhadak

लीड हीरोइन पार्थवी और आर्ची
सैराट की हीरोइन आर्ची का किरदार बेहद बोल्ड था। वह अपने प्यार को बचाना जानती थी। उसने अपने प्यार के लिए परिवार से लड़ाई की। घर से भाग गई। ठीक वैसे ही फिल्म धड़क में पार्थवी के किरदार को दिखाया गया है। पार्थवी बेहद बोल्ड रोल में नजर आती हैं। वह एक बड़े राजनेता की बेटी है। उसे एक गरीब घर के लड़के से प्यार हो जाता है। वह लड़के को अपने पिता और भाई के हाथों से बचाकर भगा ले जाती है। उसे समाज से डर नहीं लगता। उसे अपना प्यार जताना और निभाना दोनों आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 common characters in sairat and dhadak u must know about it
dhadak

दो दोस्त
फिल्म सैराट में पार्श्य के दो दोस्त उसकी लाइफाइन होते हैं। वह फिल्म की शुरुआत से उसके साथ रहते हैं। दोनों हमेशा पार्श्य के सुख दुख में उसके साथ खड़े होते हैं। वह उसके प्यार को भगाने में भी उसका साथ देते हैं। दोनों चाहते हैं कि पार्श्य को उसका प्यार मिल जाए और वह खुशी खुशी रह सके। ठीक उसी प्रकार फिल्म धड़क में भी मधु के दोस्त हमेशा उसका साथ देते हैं। यहां तक की मधु के प्यार के लिए उन्हें उदयपुर से भी भाग जाना पड़ता है। मधु के प्यार के लिए दोनों पुलिस की मार भी खाते हैं लेकिन फिर भी उसके साथ खड़े रहते हैं। 

विज्ञापन
5 common characters in sairat and dhadak u must know about it
Dhadak

भाई
फिल्म सैराट में आर्ची का भाई उसके प्यार यानि पार्श्य की जमकर पिटाई करता है। आर्ची अपने भाई के हाथों से पार्श्य को बचाती है। भाई दोनों के प्यार से नाखुश है और दोनों को अलग करना चहता है। ठीक उसी प्रकार फिल्म धड़क में पार्थवी का भाई रूप भी माधु और अपनी बहन को एकसाथ नहीं देख सकता। वह मधु और उनके दोस्त को बहुत मारता है। दोनों फिल्मों में पार्थवी के भाई का करेक्टर एक जैसा दिखाया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed