{"_id":"5ad975a54f1c1b57098b5861","slug":"5-lesser-known-facts-about-sexy-siren-mamta-kulkarni-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'day Spl: बोल्ड और हॉटनेस ही थी ममता कुलकर्णी की पहचान, ब्लैक में बिकी थी टॉपलेस फोटोशूट की मैगजीन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'day Spl: बोल्ड और हॉटनेस ही थी ममता कुलकर्णी की पहचान, ब्लैक में बिकी थी टॉपलेस फोटोशूट की मैगजीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
Mamta kulkarni
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने बोल्ड और बिंदास तेवर से बॉलीवुड में तेजी से पहचान बनाने वाली ममता कुलकर्णी 45 साल की हो गई हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में तो काम किया है, लेकिन उनका नाम ड्रग्स रैकेट में भी शामिल है। 90 के दौर की सुपरस्टार एक्ट्रेस रह चुकीं ममता कुलकर्णी यूं तो बॉलीवुड में काफी वक्त से गायब हैं लेकिन आज भी उनके फैंस उनके कमबैक का इंजतार कर रहे हैं। आइए उनके के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी ये 5 दिलचस्प बातें।
Mamta kulkarni
1992 में ममता स्टारडस्ट मैग्जीन के लिए टॉपलैस फोटोशूट करवा कर हेडलाइन बन गई थीं। सितंबर 1993 में जब यह मैगजीन मार्केट में आई तो लोग इसको खरीदने के लिए टूट पड़े। हालात ऐसे बन गए कि कुछ ही दिनों में मैगजीन की सारी कॉपिया बिक गई। इस फोटो शूट से ममता रातोंरात स्टार बन गईं। लोगों ने मैगजीन का वो अंक ब्लैक में खरीदा था।
mata
सलमान खान और आमिर खान जैसे एक्टर्स के साथ काम करने के बाद भी ममता को वह स्टारडम नहीं मिल पा रहा था जिसकी उन्हें चाहत थी। लेकिन एक समय ऐसा आया जब ममता को बॉलीवुड में रिजेक्शन क्वीन के नाम से जाना जाने लगा। ममता ने उस दौर के कई सुपरस्टार्स जैसे अजय देवगन, शाहरुख खान, सलमान खान के साथ काम करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
mamta kulkarni
केवल हीरो ही नहीं उस दौर की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस मानी जाने वाली ममता ने कई फिल्मों सपूत, अंगारे, मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी, बंधन, आंटी नंबर 1, होगी प्यार की जीत जैसी फिल्मों को करने से भी इंकार कर दिया था। राकेश रोशन ,राज कुमार संतोषी जैसे बड़े निर्देशक ममता के घर के चक्कर काटने लगे थे।
विज्ञापन
Mamta kulkarni
20 अप्रैल 1972 को मुंबई में जन्मीं ममता ने 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'तिरंगा' से अपने करियर की शुरुआत की हालांकि फिल्म में उनका छोटा सा रोल था। साल 1993 में आई फिल्म 'आशिक आवारा' ममता की पहली हिट फिल्म रही। 90 के दशक में ममता की गिनती सबसे ज्यादा बोल्ड एक्ट्रेसेस होती थी साथ ही उन्होंने कई बार बी ग्रेड फिल्मों में भी काम किया था।