फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वो 5 मिस इंडिया जो बॉलीवुड में आईं और मचा दिया तहलका, अब नजरें अनुकृति वास पर

Wed, 20 Jun 2018 04:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 20 Jun 2018 04:21 PM IST
विज्ञापन
5 miss india who rocked in bollywood
anukreethy vas

तमिलनाडु की रहने वालीं अनुकृति वास ने मिस इंडिया 2018 का खिताब अपने नाम कर लिया। अनुकृति को सिंगिंग और डांसिंग का काफी शौक है और वो एक सुपरमॉडल बनना चाहती हैं। हालांकि अनुकृति बॉलीवुड का रुख करेंगी या नहीं ये तो नहीं पता लेकिन इससे पहले कई मिस इंडिया रही हैं जिन्होंने बॉलीवुड में खूब नाम कमाया।

5 miss india who rocked in bollywood
जीनत अमान

सबसे पहले बात करते हैं अपने जमाने की सुपरहिट एक्ट्रेस रहीं जीनत अमान की। जीनत अमान ने साल 1970 में मिस इंडिया का खिताब जीता था। वो पहली ऐसी एक्ट्रेस थीं जिन्होंने मिस एशिया पैसेफिक का खिताब अपने नाम किया था। ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' और 'रोटी कपड़ा और मकान' से जीनत रातों-रात स्टार बन गई थीं। सिनेमा को मॉर्डन बनाने में जीनत का बहुत बड़ा हाथ रहा है। 

5 miss india who rocked in bollywood
संगीता बिजलानी

संगीता बिजलानी ने 1980 में मिस इंडिया का खिताब जीता था। संगीता ने फिल्म ‘कातिल’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि उन्हें पहचान फिल्म ‘त्रिदेव’ से मिली थी। इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'जुर्म', 'इज्जत', 'युगांधर', 'योद्धा', 'खून का कर्ज', 'हातिमताई' जैसी कई फिल्मों में काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 miss india who rocked in bollywood
जूही चावला

एक्ट्रेस जूही चावला ने साल 1984 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। जूही बॉलीवुड की सबसे सफल एक्ट्रेस में शामिल रही हैं। उनकी कॉमिक एक्टिंग सबका दिल जीत लेती है। जूही चावला ने बिजनेसमैन जय मेहता से शादी की है।

विज्ञापन
5 miss india who rocked in bollywood
नम्रता शिरोडकर

एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर ने 1993 में मिस इंडिया का खिताब जीता था। जिसके बाद वो मिस वर्ल्ड की रेस में पांचवें स्थान तक पहुंची थीं। नम्रता ने बॉलीवुड की हिट फिल्म 'वास्तव' और 'पुकार' में काम किया। बाद में उन्होंने साउथ की सुपरस्टार महेश बाबू से शादी कर अपना घर बसा लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed