फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'50 शेड्स ऑफ ग्रे' के बॉलीवुड वर्जन में 'जन्नत' दिखाएंगी इमरान हाशमी की ये लीड हीरोइन

Wed, 20 Jun 2018 04:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 20 Jun 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
anubhav sinha to shoot music video inspired by 50 shades of grey
50 शेड्स ऑफ ग्रे

फिल्म निर्देशक, लेखक और निर्माता अनुभव सिन्हा की पिछली दो फिल्में 'रा-वन' और 'तुम बिन 2' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। जिसके बाद अब इस साल उनकी दो फिल्में 'मुल्क' और 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' रिलीज होनी है। 

anubhav sinha to shoot music video inspired by 50 shades of grey
anubhav sinha

दोनों फिल्मों के पोस्ट प्रोडक्शन का काम पूरा होने के बाद अनुभव सिन्हा अब अमेरिकन फिल्म सीरीज '50 शेड्स ऑफ ग्रे' पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म से प्रेरित वो 5 वीडियोज का म्यूजिक सीरीज बनाएंगे। पहली दो म्यूजिक वीडियो सीरीज में 'जन्नत' फेम एक्ट्रेस सोनल चौहान मुख्य भूमिका में होंगी। बता दें कि फिल्म में उनके अपोजिट इमरान हाशमी थे। सोनल फिलहाल महेश मांजरेकर की पीरियड ड्रामा कर रही हैं। बाकी के 3 वीडियो में अमायरा दस्तूर मुख्य भूमिका निभाएंगी।

anubhav sinha to shoot music video inspired by 50 shades of grey
डायरेक्टर अनुभव सिन्हा - फोटो : amar ujala

इस बारे में अनुभव सिन्हा ने बताया कि 'काफी समय हो चुका है मैंने कोई म्यूजिक वीडियो नहीं बनाया है। फिलहाल तो मैं पिछले 6 महीने से 'मुल्क' और 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' पर काम कर रहा हूं। जिसमें कोई भी गाना या डांस नंबर नहीं है। दोनों फिल्मों की वजह से व्यस्तता काफी बढ़ गई है। फिल्म की व्यस्तताओं के बीच मैंने सोचा कि जब तक कि मैं अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू करूं उससे पहले कोई म्यूजिक वीडियो बनाते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
anubhav sinha to shoot music video inspired by 50 shades of grey
sonal chauhan

अनुभव सिन्हा ने आगे बताया कि 'मुझे लगता है कि आज के समय में प्यार को गलत समझ लिया जाता है। मेरी कोशिश है कि प्यार के कई शेड्स को अपने म्यूजिक वीडियो में दिखा सकूं। उम्मीद है सोनल चौहान उस किरदार को बहुत ग्रेसफुली तरीके से वीडियो में दिखाएंगी।'

विज्ञापन
anubhav sinha to shoot music video inspired by 50 shades of grey
Taapsee Pannu

इससे पहले अनुभव सिन्हा की फिल्म 'मुल्क' का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। जिसमें तापसी पन्नू और ऋषि कपूर नजर आए थे। कोर्टरूम ड्रामा पर आधारित यह फिल्म 27 जुलाई को बड़े परदे पर रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed