फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 5 कारणों की वजह से दिलजीत दोसांझ की सूरमा हो सकती है हिट, 'संजू' को देगी टक्कर

Fri, 13 Jul 2018 12:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Jul 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
5 reasons why you should watch sandeep singh biopic soorma
soorma

हॉकी के महान प्लेयर संदीप सिंह की बायोपिक सूरमा रिलीज हो गई है। फिल्म में अभिनेता दिलजीत दोसांझ संदीप सिंह का किरदार निभाकर छा गए हैं। फिल्म में एक्टिंग के लिए उन्हें हर तरफ सराहना मिल रही है। दिलजीत दोसांझ को स्क्रीन पर देखकर लगता है कि वो दिलजीत नहीं बल्कि संदीप सिंह हैं। संदीप सिंह की प्रेमिका के किरदार में  तापसी का काम भी लाजवाब है। दोनों एक्टर्स की केमेस्ट्री भी अच्छी है। दोनों एक्ट्रेस के बीच के प्यार को भी बड़े ही अच्छे तरीके से शाद अली ने दर्शाया है। आइए जानते हैं वो 5 वजह जिसकी वजह से आपको फिल्म देखनी चाहिए।

5 reasons why you should watch sandeep singh biopic soorma
Soorma and Sanju
दिलजीत दोसांझ की एक्टिंग
दिलजीत दोसांझ ने संदीप सिंह के किरदार को बखूबी निभाया है। सच कहा जाए तो दिलजीत ने संदीप सिंह के किरदार में अपनी मासूमियत और फेस एक्स्प्रेशन से जान डाल दी है। जिसकी वजह से फिल्म में वास्तविकता झलकती है। फिल्म के लिए दिलजीत दोसांझ ने काफी मेहनत कड़ी की है। इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि एथलीट जैसी बॉडी बनाने के लिए उन्होंने खाना तक छोड़ दिया था, जबकि उन्हें पंजाबी खाना बहुत पसंद है। 
5 reasons why you should watch sandeep singh biopic soorma
soorma

फिल्म की कहानी दमदार
फिल्म की कहानी शुरू से अंत तक आपको बांधने का दम रखती है। फिल्म की सिनेमेटोग्राफी अच्छी है और कहानी सुनाने का ढंग कमाल का है। कुछ वाकये आपको सोचने पर विवश करते हैं तो कहीं-कहीं आप इमोशनल भी खुद को पाते हैं। सूरमा एक ऐसी फिल्म है जो दर्शकों की एक खास क्लास के लिए है, जिन्हें रियलिटी को स्क्रीन पर देखना पंसद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 reasons why you should watch sandeep singh biopic soorma
soorma
फिल्म के किरदार अपने आप में खास
दिलजीत दोसांझ की एक्टिंग से तो आप बखूबी वाकिफ होंगे लेकिन फिल्म के अन्य किरदारों में भी इतनी ग्रैविटी है कि वह आपको अपनी ओर खींच लेंगे। सपोर्टिंग कास्ट के रूप में अंगद बेदी जिन्होंने दिलजीत के बड़े भाई का किरदार निभाया है, शानदार अभिनय करते नजर आए हैं। उन्होंने अपने किरदार को बखूबी पर्दे पर दिखाया है। कुलभूषण खरबंदा और सतिश कौशिक ने भी अच्छी एक्टिंग की है। 
विज्ञापन
5 reasons why you should watch sandeep singh biopic soorma
soorma
न ग्लैमर का तड़का न आइटम नंबर
सूरमा में बेशक थ्रिलर फिल्म जैसा रहस्य या किसी कॉमेडी फिल्म जैसा रस न हो। फिल्म में कोई ग्लैमरस आइटम नंबर भी नहीं है। बावजूद इसके जिस अंदाज में निर्देशक शाद अली ने इसे बयां किया है वह कमाल है। फिल्म में वो बातें हैं, जो हमारे आस-पास घटती है जिनको पाने के लिए हम कोशिश करते हैं। ऐसे चेहरे हैं, जिन्हें हम दिन-रात देखते हैं। विजय राज ने कोच की भूमिका बखूबी निभायी है। उनके संवाद काफी हंसाते है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed