{"_id":"5c3ddcfbbdec22739f7561d5","slug":"5-tv-actress-who-will-debut-in-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस साल बॉलीवुड में एंट्री करेंगी ये टीवी एक्ट्रेसेज, ऋतिक की फिल्म के लिए साइन हुई ये अभिनेत्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस साल बॉलीवुड में एंट्री करेंगी ये टीवी एक्ट्रेसेज, ऋतिक की फिल्म के लिए साइन हुई ये अभिनेत्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Tue, 15 Jan 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
bollywood
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के लिए साल 2019 में न्यूकमर स्टार्स की कमी नहीं रहेगी। क्योंकि इस साल कई स्टारकिड्स, टीवी स्टार्स और बॉलीवुड बैकग्राउंड से वास्ता ना रखने वाले कलाकार डेब्यू करने वाले हैं, लेकिन यहां बात करेंगे उन टीवी अभिनेत्रियों की जो बड़े परदे पर इस साल दस्तक देने वाली हैं। इनमें वो टीवी एक्ट्रेसेज भी शामिल होंगी जो बीते वर्ष बॉलीवुड में एंट्री ले चुकी हैं। तो आइए जानते हैं इन टीवी एक्ट्रेसेज के बारे में...
2 of 6
Ankita Lokhande
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे मशहूर टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता में मुख्य किरदार निभा चुकीं टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे की। अंकिता टीवी जगत की जानी-मानी अभिनेत्री हैं और अब पहली बार उन्हें बड़े परदे पर काम करने का सुनहरा अवसर मिला है। गौरतलब है कि बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी में वह बेहद अहम रोल (झलकारी बाई) में नजर आएंगी। फिल्म इस महीने की 25 तारीख को रिलीज होगी।
3 of 6
mrinal thakur
इसके बाद बात करते हैं मशहूर टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य की अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की। यह पहली बार है जब मृणाल किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी। गौरतलब है कि मृणाल बड़े परदे पर बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन के साथ डेब्यू करेंगी। बता दें कि फिल्म सुपर 30 में मृणाल, ऋतिक रोशन के अपोजिट काम करेंगी। फिल्म पहले 25 जनवरी को रिलीज होनी थी लेकिन इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। फिल्म अब जुलाई में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
pooja gor and ranveer singh
वहीं, साल 2009 से 2012 तक चले टीवी सॉप मन की आवाज प्रतिज्ञा में मुख्य किरदार निभा चुकीं अभिनेत्री पूजा गौर भी इस साल हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में दस्तक देने जा रही हैं। हालांकि वह बतौर अभिनेत्री फिल्म में काम नहीं करेंगी लेकिन वह एक बड़े रोल में नजर आएंगी। गौरतलब है कि पूजा को रणवीर सिंह की फिल्म गली ब्वॉय में एक अहम किरदार में देखा जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
मौनी रॉय
- फोटो : social media
इसके बाद बात करेंगे टीवी अभिनेत्री मौनी रॉय की जो बीते वर्ष बॉलीवुड में दस्तक दे चुकी हैं। मौनी ने बड़े परदे पर फिल्म गोल्ड से एंट्री की थी। फिल्म में वह अक्षय कुमार के अपोजिट दिखी थीं। बता दें कि इस साल उन्हें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी देखा जाएगा। फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। इससे पहले वह फिल्म ये जवानी है दिवानी डायरेक्ट कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।