फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी की मौत के वो 5 रहस्य, जो अभी तक हैं अनसुलझे

Mon, 26 Feb 2018 03:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Feb 2018 03:24 PM IST
विज्ञापन
5 unsolve reason of superstar sridevi death
श्रीदेवी

श्रीदेवी दुबई में अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी का जश्न एंज्वॉय करने गई थीं और यह उनकी अंतिम यात्रा बन गई। कहा जा रहा है कि जश्न खत्म होने के बाद श्रीदेवी दुबई में रुककर कुछ दिन शॉपिंग करना चाहती थीं। श्रीदेवी की मौत की खबर से पूरा कपूर खानदान हिल गया है। साथ ही उनकी अचानक मौत से कई सवाल भी खड़े हो गए हैं।

5 unsolve reason of superstar sridevi death
श्रीदेवी

कार्डियक अरेस्ट- कहा जा रहा है कि श्रीदेवी को कार्डियक अरेस्ट आया। जिससे उनकी मौत हो गई। जबकि श्रीदेवी के देवर संजय कपूर ने बताया कि उन्हें पहले से कोई दिल की बीमारी नहीं थी। श्रीदेवी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती थीं। आमतौर पर किसी व्यक्ति को कार्डियक अरेस्ट तब आता है जब उसे पहले से दिल की बीमारी रही हो। इसलिए श्रीदेवी की कार्डियक अटैक से मौत की गुत्थी अभी सुलझ नहीं पाई है।
 



 

5 unsolve reason of superstar sridevi death
श्रीदेवी

भूख लगने की दवाई- कुछ वेबसाइट में छपी खबरों के मुताबिक, श्रीदेवी जवान दिखने और अपनी भूख मिटाने कि लिए ऐसी दवाओं का सेवन करती थीं जिससे उनके हार्ट को नुकसान पहुंच सकता था। खबरों की मानें तो इन दवाइयों से ही श्रीदेवी की ऐसी हालत हुई। कुछ लोग श्रीदेवी की सर्जरी को उनकी मौत की वजह मान रहे हैं। वह ऐसी 29 सर्जरी करा चुकी थीं। इनमें से एक सर्जरी में गड़बड़ी हो गई थी और वह इसके लिए कई दवाइयां खा रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 unsolve reason of superstar sridevi death
श्रीदेवी

बाथटब में डूब के मौत- खलीज टाइम्स के मुताबिक, बोनी कपूर के साथ डिनर डेट पर जाने से पहले श्रीदेवी तैयार होने के लिए बाथरूम में गईं थीं। काफी देर बाद जब श्रीदेवी बाहर नहीं आईं तो बोनी कपूर ने दरवाजा खटखटाया। इसके बाद बोनी कपूर ने किसी तरह दरवाजा खोला और जैसे ही वह बाथरूम के अंदर पहुंचे, तो उन्होंने श्रीदेवी को पानी से भरे बाथ टब में बेहोश पड़ा हुआ पाया। इसके बाद बोनी ने श्रीदेवी को होश में लाने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हुए।' हो सकता है बाथटब में डूबने से श्रीदेवी की जान चली गई हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सारे राज खुल जाएंगे।

विज्ञापन
5 unsolve reason of superstar sridevi death
श्रीदेवी

खूबसूरत दिखने की टेंशन- पियाली गांगुली नाम की एक सोशल मीडिया यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर श्रीदेवी को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने लिखा, 'श्रीदेवी को अपनी नेचुरल ब्यूटी पर कभी यकीन नहीं रहा। उन्होंने कई बार प्लास्टिक सर्जरी करवाई। वो हमेशा खूबसूरत दिखना चाहती थीं। इसका उनपर काफी प्रेशर था। खूबसूरत दिखने का यही दबाव उनकी मौत का कारण बना। इसी प्रेशर की वजह से उन्हें कार्डिअक अरेस्ट आया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed