{"_id":"60aa03808ebc3e866132ccf2","slug":"7-years-of-kriti-sanon-in-bollywood-know-more-inetresting-facts-about-heropanti-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कृति सेनन: बॉलीवुड में 'राब्ता गर्ल' ने पूरे किए सात साल, इंजीनियरिंग छोड़ यूं बनी हिट हीरोइन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कृति सेनन: बॉलीवुड में 'राब्ता गर्ल' ने पूरे किए सात साल, इंजीनियरिंग छोड़ यूं बनी हिट हीरोइन
बॉलीवुड की खूबसूरत और दमदार अभिनय से लोहा मनवाने वाली अभिनेत्री कृति सेनन आए दिन सुर्खियों में बनीं रहती हैं। फिल्म इंडस्ट्री में बतौर आउटसाइडर जगह बनाना बहुत मुश्किल बात होती है। लेकिन कृति सेनन उन सितारों में से हैं जिन्होंने बॉलीवुड में ना सिर्फ अपनी जगह बनाई है बल्कि एक बड़ा मुकाम भी हासिल किया है। कृति सेनन ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म हीरोपंती से की थी। इस फिल्म के बाद कृति को एक अलग ही पहचान मिली थी और लोगों ने भी उन्हें खूब प्यार दिया था। फिल्म में कृति के साथ टाइगर श्रॉफ नजर आए थे और दर्शकों को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आई थी। आज कृति सेनन को इंडस्ट्री में आए सात साल हो गए हैं। इसी मौके पर आपको बताते हैं उनके आज तक के फिल्मी सफर के बारे में ...
2 of 5
कृति सेनन
- फोटो : Instagram
कृति सेनन ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन में बीटेक की डिग्री ली है। लेकिन उन्होंने अभिनय की दुनिया में ही अपनी करियर बनाना बेहतर समझा। हीरोपंती से पहले कृति सेनन ने Nenokkadine नाम की तेलुगू फिल्म में काम किया था। उसके बाद कृति ने बॉलीवुड का रुख किया और वापस कभी मुड़कर नहीं देखा। अपने करियर में उन्होंने कई बेहतरीन किरदार निभाए और दर्शकों का दिल जीता।
3 of 5
कृति सेनन
- फोटो : Instagram
इसके बाद कृति सेनन ने रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले में काम किया। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और काजोल जैसे बड़े सितारे थे। इसके बाद वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म राब्ता में नजर आईं। फिल्म बरेली की बर्फी के लिए कृति को बहुत सराहना मिली। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग, पंकज त्रिपाठी संग केमिस्ट्री, आयुष्मान खुराना संग रोमांस और सीमा पाहवा संग नोकझोंक सभी को खूब पसंद किया गया। उन्होंने स्त्री और कलंक जैसी फिल्मों में भी स्पेशल रोल निभाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कृति सेनन
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म पानीपत में कृति सेनन का अलग अंदाज सभी को देखने मिला। यह कृति की पहली पीरियड ड्रामा फिल्म थी। इसके बिल्कुल उलट वह हाउसफुल 4 में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख संग कॉमेडी भी करती नजर आईं थीं।
विज्ञापन
5 of 5
कृति सेनन
- फोटो : सोशल मीडिया
आज कृति सेनन के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह बाहुबली प्रभास के साथ फिल्म आदिपुरुष में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में कृति मां सीता का रोल निभाएंगी। इसके अलावा कृति सेनन, वरुण धवन संग एक बार फिर स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। दोनों फिल्म भेड़िया में काम कर रहे हैं। फिल्म गणपत में हीरोपंती वाली टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की जोड़ी भी दोबारा पर्दे पर नजर आने को तैयार है। साथ ही कृति बच्चन पांडे और मिमी नाम की फिल्मों का हिस्सा भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।