फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

72 Hoorain : '72 हूरें' को प्रमाणन देने से सीबीएफसी का इनकार? जानें वायरल खबर के पीछे का सच

Thu, 29 Jun 2023 06:04 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 29 Jun 2023 06:04 PM IST
विज्ञापन
72 Hoorain has been refused certification by Central Board of Film Certification as per media reports
72 हूरें - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री में पिछले काफी दिनों से फिल्म ‘72 हूरें’ को लेकर विवाद चल रहा है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म ‘72 हूरें’ के ट्रेलर को आपत्तिजनक मानकर रिजेक्ट कर दिया है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड सीबीएफसी द्वारा '72 हूरें' के ट्रेलर को सर्टिफिकेट न दिए जाने से इस फिल्म के निर्माता अशोक पंडित काफी नाराज भी हुए थे। अब खबर आ रही है कि सीबीएफसी ने फिल्म का प्रमाणन देने से इंकार कर दिया है।

72 Hoorain has been refused certification by Central Board of Film Certification as per media reports
'72 हूरें' ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म को लेकर लगातार अफवाहें फैल रही है कि सीबीएफसी ने फिल्म का प्रमाणन देने से इंकार कर दिया है, लेकिन सच यह तो है कि सीबीएफसी ने फिल्म को ए  सर्टिफिकेट दे दिया है। तो आइए जानते हैं कि फिल्म को लेकर फैल रही अफवाहों के पीछे का सच क्या है।

Kartik Aaryan: 'सत्यप्रेम की कथा' की रिलीज पर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे कार्तिक आर्यन, लिया बप्पा का आशीर्वाद

72 Hoorain has been refused certification by Central Board of Film Certification as per media reports
'72 हूरें' ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, फिल्म को लेकर भ्रामक खबरें प्रसारित की जा रही हैं कि ‘72 हूरें’  फिल्म और उसके ट्रेलर को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने प्रमाणन देने से इनकार कर दिया है। अब इन रिपोर्टों के विपरीत, सीबीएफसी का कहना है कि फिल्म को 'ए' प्रमाणन दिया गया था। अब फिल्म के ट्रेलर को पास करने के लिए निर्माताओं को दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था । यही नहीं, निर्माताओं को फिल्म में संशोधनों के बारे में सूचित करने वाला एक कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था।

Moushumi: 'पहले यह पूछने की जरूरत नहीं होती थी कि हीरो कौन है, लेकिन अब...' मौसमी का आज के अभिनेताओं पर तंज

विज्ञापन
विज्ञापन
72 Hoorain has been refused certification by Central Board of Film Certification as per media reports
'72 हूरें' ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले दिनों फिल्ममेकर अशोक पंडित ने सीबीएफसी पर कई सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब फिल्म को सर्टिफिकेट दे दिया गया है तो ट्रेलर को क्यों नहीं मिल रहा है। ट्रेलर के जिस दृश्य पर आपत्ति जताई जा रही है, वह फिल्म का ही अंश है और इस फिल्म को सर्टिफिकेट दे दिया गया है।

Kangana Ranaut: बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद कंगना पर आलिया का वार, बोलीं- हर बात में अपनी नाक घुसाती हैं

विज्ञापन
72 Hoorain has been refused certification by Central Board of Film Certification as per media reports
'72 हूरें' ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस फिल्म में पवन मल्होत्रा और आमिर बशीर मुख्य भूमिका में हैं और यह सात जुलाई, 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए तैयार है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संजय पूरन सिंह चौहान ने फिल्म का निर्देशन किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed