{"_id":"5e81c2d38ebc3e711b4898a1","slug":"90s-ramayan-maker-ramanand-sagar-great-granddaughter-sakshi-chopra-bold-photos-aryan-khan-also-follows-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेहद बोल्ड है 'रामायण' वाले रामानंद सागर की परपोती साक्षी, शाहरुख खान के बेटे भी करते हैं इंस्टाग्राम पर फॉलो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेहद बोल्ड है 'रामायण' वाले रामानंद सागर की परपोती साक्षी, शाहरुख खान के बेटे भी करते हैं इंस्टाग्राम पर फॉलो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Mon, 30 Mar 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
साक्षी चोपड़ा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों पूरा देश लॉकडाउन है। जिसका फायदा उठाते हुए जनता की डिमांड पर 90 के दशक का सबसे चर्चित धारावाहिक रामायण का एक बार फिर से प्रसारण किया जा रहा है। जिसके चलते रामायण और महाभारत दोनों ही सीरियल काफी चर्चा में भी हैं। रामानंद सागर की रामायण 90 के दशक में इतनी प्रचलित थी कि उस समय रामायण प्रसारित होने के समय पर घर से बाहर भी नहीं निकलते थे। यहां तक कि कई लोग रामायण के समय से पहले टीवी के सामने अगरबत्ती लगाते थे। रामायण के बारे में तो हम सभी जानते हैं। लेकिन आज हम आपको बताएंगे रामानंद सागर की परपोती के बारे में।
2 of 5
साक्षी चोपड़ा
- फोटो : Social Media
रामानंद सागर का नाम लेते ही मन में भक्तिभाव जाग उठता है। उनके परिवार को लेकर भी सभी के मन में यही भ्रांति है कि उनका परिवार भी इसी तरह का शालीन स्वभाव का होगा। लेकिन इसके इतर उनकी परपोती बेहद बोल्ड हैं। रामानंद सागर का नाम जुड़ते ही उनकी पोती की संस्कारी, सभ्य और शालीन तस्वीर जेहन में आती है। लेकिन नकी पोती इतनी बोल्ड और ग्लैमरस हैं कि उनके आगे बड़ी से बड़ी अदाकारा भी पानी भरेगी।
3 of 5
साक्षी चोपड़ा
- फोटो : Social Media
रामानंद सागर की परपोती का नाम साक्षी चोपड़ा है। साक्षी ने अब तक किसी फिल्म या सीरियल में डेब्यू नहीं किया है लेकिन फिर भी वो सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में रहती हैं। दरअसल साक्षी अपनी बोल्डनेस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर अपनी हॉट तस्वीरें साझा करती रहती हैं। साक्षी की इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। यहां तक कि साक्षी को शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी फॉलो करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
साक्षी चोपड़ा
- फोटो : Social Media
साक्षी को इंस्टाग्राम क्वीन भी कहा जाता है। साक्षी की तस्वीरों को फैन्स काफी पसंद करते हैं। वो जैसे ही कोई तस्वीर साझा करती हैं तुरंत ही कुछ मिनटों मों उस तस्वीर पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ जाते हैं। साक्षी की तस्वीरें इतनी बोल्ड होती हैं कि की बार वो यूजर्स के निशाने पर भी आ जाती हैं। साक्षी कई बार अपनी न्यूड तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा कर चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
साक्षी चोपड़ा
- फोटो : Social Media
बात कें साक्षी के सोशल मीडिया अकाउंट की तो साक्षी के इंस्टाग्राम पर अब तक 381 तस्वीरें साझा की गई हैं। उनके उनके फॉलोअर्स की संख्या बी 5 लाख से ऊपर है। गौरतलब है कि साक्षी चोपड़ा सिर्फ सोशल मीडिया सेलिब्रिटी और मॉडल ही नहीं बल्कि एक सिंगर भी हैं। साक्षी ने अपने यूट्यूब चैनल पर कुछ गानों के वीडियो भी अपलोड किए हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साक्षी के पास कई बॉलीवुड फिल्मों के भी ऑफर आए हैं लेकिन उन्होंने सबको इनकार कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।