फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान के एक फैन ने किया ऐसा काम, पाकिस्तानी भी गर्व से कहेंगे 'टाइगर जिंदा है'

Tue, 20 Mar 2018 03:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Mar 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
a pakistani salman khan fan hosts tiger zinda hai private screening
tiger zinda hai

सलमान खान के फैंस केवल भारत में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी हैं। उनकी दीवानगी का आलम यह है कि 'भाई' के लिए वह कुछ भी कर गुजरने को तैयार हैं। सलमान की फिल्मों का जितना इंतजार यहां होता है उतना ही सरहद पार भी होता है। पाकिस्तान में उनके फैंस को उस समय निराशा हाथ लगी जब करीब 3 महीने पहले रिलीज हुई फिल्म 'टाइगर जिंदा है' को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया। अब सलमान के एक फैन ने ऐसा कुछ किया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

a pakistani salman khan fan hosts tiger zinda hai private screening
tiger zinda hai

फिल्म भले ही पाकिस्तान में बैन कर दी गई हो लेकिन सलमान के एक फैन ने अब एक प्राइवेट स्क्रीनिंग रखी। मिड डे के मुताबिक, पाकिस्तान के लाहौर शहर में सलमान के इस फैन ने 17 मार्च को एक ऑडिटोरियम में यह स्क्रीनिंग रखी। जिसमें परिवारवाले, दोस्त और सलमान के फैन ही शामिल हुए। 

a pakistani salman khan fan hosts tiger zinda hai private screening
tiger zinda hai

सलमान के इस फैन ने निर्देशक अली अब्बास जफर से फिल्म के डिजिटल राइट्स खरीदे थे। मिड से बात करते हुए फिल्म देखकर निकले एक दर्शक ने कहा कि, 'यह एक जबरदस्त अनुभव रहा। 'टाइगर जिंदा है' भारत और पाकिस्तान के बीच दोस्ती की कहानी है। इस तरह की फिल्मों पर बैन लगाने की बजाय बढ़ावा दिया जाना चाहिए। हम सभी यहां सलमान खान से कहना चाहते हैं कि उनकी फिल्मों और उनसे सभी प्यार करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
a pakistani salman khan fan hosts tiger zinda hai private screening
tiger zinda hai

फिल्म स्क्रीनिंग रखने वालों ने कहा कि, पहले उनका प्लान घर पर ही स्क्रीनिंग रखने की थी जिसमें केवल कुछ दोस्तों को ही इनवाइट करने का प्लान था लेकिन जैसे-जैसे लोगों को पता चलता गया उन्होंने फिल्म देखने की इच्छा जताई। जिसके बाद एक थियेटर में स्क्रीनिंग रखी गई। बता दें कि इस स्क्रीनिंग में करीब 150 लोग पहुंचे थे।

विज्ञापन
a pakistani salman khan fan hosts tiger zinda hai private screening
Tiger Zinda Hai

इस बारे में सलमान से बात नहीं हो पाई लेकिन उनके पिता सलीम खान ने इस खबर को सुनकर खुशी जताई। सलीम खान ने कहा कि, 'मुझे यह जानकर निश्चित रुप से अच्छा लगा। मुझे लगता है कि दोनों ही देशों को फिल्मों पर बैन नहीं लगाना चाहिए। फिल्मों से दोनों ही देशों के संबंधों में सुधार होगा।' बता दें कि पाकिस्तान के ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्ट्री ने इस फिल्म के कई सीन पर आपत्ति जताई थी। जिसके चलते फिल्म को ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट देने से इंकार कर दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed