बॉलीवुड के 'डिस्को डांसर' मिथुन चक्रवर्ती पिछले कई सालों से जी टीवी के रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में बतौर जज की भूमिका निभा रहे हैं। मिथुन के बेटे मिमोह ने भी बॉलीवुड में कुछ फिल्में की लेकिन वह सफलता के उस मुकाम तक नहीं पहुंच पाए जो उनके पिता ने हासिल की।
राजाओं की तरह जिंदगी जीने वाले मिथुन दा ने तय की बेटे की शादी, करोड़पति बिजनेसमैन की बेटी बनेगी बहू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिथुन और योगिता बाली के बेटे मिमोह का असल नाम महाक्षय चक्रवर्ती है। इस वक्त वह 33 साल के हैं। बॉम्बे टाइम्स के मुताबिक, जल्द ही मिमोह शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और यह अरेंज मैरिज होगी। मिमोह की होने वाली पार्टनर से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है लेकिन वह एक बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। करीब एक हफ्ते पहले मिथुन के घर पर एक पूजा भी की गई। जिसमें दोनों परिवार के करीबी लोग ही शामिल हुए।
मिथुन के एक करीबी के मुताबिक, मिमोह और उनका परिवार अपनी पर्सनल लाइफ को लोगों के सामने नहीं लाना चाहते। इस वजह से पूजा से जुड़ी सारी रस्में बहुत ही निजी रखी गईं। गौरतलब है कि इस दौरान मिमोह के दादा-दादी भी मौजूद रहे।
फिलहाल अभी शादी की तारीख तय नहीं हुई है। शादी से पहले ही सगाई की रस्में की जाएंगी। उम्मीद की जा रही है इस साल तक दोनों की शादी हो जाएगी। मिमोह अभी टीवी शो 'गामा' में नजर आ रहे हैं। बता दें कि मिमोह ने 'जिम्मी', 'हॉन्टेड 3डी', 'लूट' और 'एनेमी' में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने बंगाली फिल्म 'रॉकी' भी की है।
मिमोह उस समय चर्चा में आए थे जब वह एक पॉर्न स्टार के साथ दिखे। उन्होंने खुद यह फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए बताया कि उनकी मुलाकात अमरीकी पॉर्न स्टार केटन क्रॉस से हुई।
A post shared by Mahaakshay Mimoh Chakraborty (@mahaakshay) on