{"_id":"5ab0dac14f1c1b90778b68c3","slug":"rekha-revisits-in-reality-show-rising-star-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर 'उमराव जान' बिखेरेंगी जलवा, अपनी आंखों की मस्ती का चलाएंगी जादू ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक बार फिर 'उमराव जान' बिखेरेंगी जलवा, अपनी आंखों की मस्ती का चलाएंगी जादू
Tue, 20 Mar 2018 03:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Mar 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
rekha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा और खूबसूरती की मिसाल रेखा जल्द ही छोटे पर्दे पर एक रिएलिटी शो में नजर आएंगी। इस शो में रेखा अपनी ही फिल्म के एक यादगार गाने पर ना केवल डांस करेंगी, बल्कि वह गाना गाती हुई भी नजर आएंगी।
2 of 5
rekha
वैसे यह पहली बार नहीं है जब रेखा किसी रिएलिटी शो में डांस करने वाली हैं। वह अक्सर टीवी शोज में बतौर स्पेशल जज बनकर कंटेस्टेंट के साथ डांस और मस्ती करते हुए नजर आती हैं। अब इसी कड़ी में रेखा एक बार फिर कलर्स पर आने वाले शो 'राइजिंग स्टार 2' में दिखेंगी।
3 of 5
rekha
शो में रेखा अपनी ही फिल्म ‘उमराव जान’ के गाने ‘इन आंखों की मस्ती’ पर अपना जादू बिखेरेंगी। अपनी अदाओं से शमा बांध देने वाली रेखा का यह अंदाज तो हर कोई देखना चाहेगा। वैसे तो कई बार रेखा अपने इस यादगार गाने पर परफॉर्मेंस दे चुकी हैं एक बार फिर उन्हें इस गाने पर थिरकते हुए देखना वाकई दिल को छू लेने वाला होगा। इस बारे में जब रेखा से बात हुई तो वह अपनी इस परफॉर्मेंस के लिए बेहद उत्साहित नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rekha
कुछ दिनों पहले रेखा ने अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या रॉय को एक इमोशनल खत लिखा। इस खत में उन्होंने ऐश्वर्या राय के लिए अपना प्यार जाहिर किया है। रेखा ने इस चिट्ठी की शुरुआत 'मेरी ऐश' से की। रेखा और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच एक खूबसूरत सा रिश्ता है और दोनों को कई खास मौकों पर एक साथ देखा गया है।
विज्ञापन
5 of 5
Rekha
रेखा ने अपनी चिट्ठी में लिखा, 'तुमने हर रोल को बखूबी निभाया है तुम्हारे जैसी महिला उस नदी की तरह होती है जो बगैर किसी बनावट के आगे बढ़ते रहना चाहती है। वह अपनी मंजिल पर इस इरादे के साथ पहुंचती है कि वह अपनी पहचान खोने नहीं देगी।' बता दें कि रेखा को ऐश्वर्या राय 'मां' कहकर पुकारती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।