सब्सक्राइब करें

Aadar Jain-Alekha Advani: रोके के बाद आदर जैन-अलेखा आडवाणी ने दिए पोज, सफेद आउटफिट में नजर आई खूबसूरत जोड़ी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sun, 24 Nov 2024 08:56 AM IST
सार

अभिनेता आदर जैन ने अपनी गर्लफ्रैंड अलेखा आडवाणी के साथ रिश्ता पक्का कर लिया है। रोका सेरेमनी के बाद कपल ने पैपराजी को पोज दिए। 

विज्ञापन
Aadar Jain Alekha Advani After the Roka ceremony poses beautiful couple looked in white outfits
आदर जैन-अलेखा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शनिवार रात आदर जैन और अलेखा आडवाणी का रोका हुआ है। इस समारोह में उनके परिवार के लोग ही मौजूद रहे। इस समारोह में कई बॉलीवुड सितारे भी पहुंचे। रोका सेरेमनी के बाद कपल एक साथ पोज देते नजर आए।
Trending Videos
Aadar Jain Alekha Advani After the Roka ceremony poses beautiful couple looked in white outfits
आदर जैन-अलेखा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रोका सेरेमनी के बाद दिए पैपराजी पोज
रोका सेरेमनी के बाद कपल ने पैपराजी को पोज दिए। आदर अपने परिवार वालों से मिलते हुए भी नजर आए। रोका सेरेमनी के बाद आदर जैन और अलेखा आडवाणी बेहद खुशी के साथ तस्वीरें खिंचवाते नजर आए। दोनों एक दूसरे का हाथ थामे तस्वीरें खिंचवाते नजर आए।
 

Brad Pitt: 'एफ 1' के सेट पर चक्कर खाकर गिरे ब्रैड पिट, आनन-फानन में ले जाया गया अस्पताल, जानें हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Aadar Jain Alekha Advani After the Roka ceremony poses beautiful couple looked in white outfits
आदर जैन-अलेखा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सफेद आउटफिट में नजर आया कपल
अलेखा आडवाणी और आदर जैन ने मैचिंग कलर के कपड़े पहने थे। दोनों सफेद आउटफिट में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहे थे। आदर ने सफेद कुर्ता पजामा पहना था। वहीं, अलेखा ने खूबसूरत सी सफेद साड़ी पहनी थी। अलेखा ने इंडो वेस्टर्न स्टाइल में सफेद साड़ी पहनी। इस लुक को कंपलीट करने के लिए उन्होंने सफेद पर्ल ज्वैलरी भी पहन रखी थी।
 

Naga Chaitanya: नागा चैतन्य ने पहली बार की दूसरी शादी पर बात, इस स्टूडियो में लेंगे शोभिता के साथ सात फेरे

Aadar Jain Alekha Advani After the Roka ceremony poses beautiful couple looked in white outfits
आदर जैन-अलेखा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कौन हैं आदर जैन
अभिनेता आदर जैन, रीमा कपूर और मनोज जैन के बेटे हैं। इस नाते आदर जैन राज कपूर के नाती हैं। आदर जैन को कैदी बैंड और हैलो चार्जी जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है।
 

Abhishek Bachchan: जया बच्चन को अभिषेक बच्चन की मौत की करनी पड़ी कल्पना, साझा की 'हजार चौरासी की मां' की याद

विज्ञापन
Aadar Jain Alekha Advani After the Roka ceremony poses beautiful couple looked in white outfits
तारा सुतारिया - फोटो : इंस्टाग्राम
तारा सुतारिया से हो गया ब्रेकअप
बता दें कि आदर ने अलेखा के पहले एक्ट्रेस तारा सुतारिया को डेट किया था। और उनका 3-4 साल बाद ब्रेकअप हो गया था। बताया जाता है कि अलेखा ही तारा की बेस्ट फ्रेंड थी। आदर की रोका सेरेमनी के बाद तारा सुतारिया ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इसमें उन्होंने एक किताब की तस्वीर साझा की, जिसमें कर्मों के वापस आने की बात की गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed