{"_id":"67420eb5336cee4c250cc518","slug":"bollywood-movies-huge-earning-after-re-release-tumbbad-laila-majnu-rehna-hai-tere-dil-mein-2024-11-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Re Release Movies: 'तुम्बाड़' से लेकर 'रॉकस्टार' तक, दोबारा रिलीज होकर इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Re Release Movies: 'तुम्बाड़' से लेकर 'रॉकस्टार' तक, दोबारा रिलीज होकर इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर
भारतीय सिनेमा में कुछ ऐसी फिल्में हैं, जिनकी लोकप्रियता वक्त के साथ काफी बढ़ती चली गई। हाल ही में जब इन्हें दोबारा सिनेमाघरों में पेश किया गया तो इन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। हाल के वर्षों में कई ऐसी फिल्मों ने यह साबित किया है कि समय और दर्शकों का स्वाद बदलने के बाद भी पुरानी फिल्मों में वो जादू होता है, जो सिनेमाघरों में नए सिरे से कमाई कर सकती हैं। आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में, जिन्होंने री-रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया।
2 of 6
रॉकस्टार
- फोटो : सोशल मीडिया
रॉकस्टार
अभिनेता रणबीर कपूर और निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'रॉकस्टार' को भारतीय दर्शकों को हाल ही में दोबारा बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिला। री-रिलीज के बाद फिल्म ने जबर्दस्त सफलता हासिल की। यह फिल्म जब पहले रिलीज हुई थी, तब भी दर्शकों के बीच बहुत चर्चित हुई थी, लेकिन री-रिलीज के बाद इसने करीब आठ करोड़ 80 लाख रुपये की शानदार कमाई की। फिल्म का संगीत और रणबीर कपूर का अभिनय आज भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है। यही वजह है कि फिल्म को दोबारा देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों में पहुंचे।
3 of 6
'लैला मजनू'
- फोटो : इंस्टाग्राम @sajidaliog
लैला मजनू
साजिद अली के निर्देशन में बनी 'लैला मजनू' में तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। साल 2018 में आई इस फिल्म को हाल ही में एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है , जो प्रेम और त्याग की कहानी को बहुत खूबसूरती से बयां करती है। जब इसे दोबारा रिलीज किया गया, तो इसने पांच करोड़ 80 लाख रुपये की धांसू कमाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रहना है तेरे दिल में
- फोटो : सोशल मीडिया
रहना है तेरे दिल में
'रहना है तेरे दिल में' की कहानी और संगीत ने हमेशा से दर्शकों का दिल जीता है। यह फिल्म 2001 में रिलीज हुई थी, लेकिन जब इसे फिर से सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया गया, तो इसने बॉक्स ऑफिस पर तीन करोड़ 20 लाख रुपये की कमाई की। आर माधवन, सैफ अली खान और दीया मिर्जा अभिनीत यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा थी, जो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रही। फिल्म के गाने आज भी श्रोताओं के बीच गूंजते हैं। यही कारण है कि इसे दोबारा रिलीज किए जाने के बाद भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली।
विज्ञापन
5 of 6
तुम्बाड़
- फोटो : यूट्यूब
तुम्बाड़
'तुम्बाड़' को भारतीय सिनेमा की एक बेहतरीन थ्रिलर फिल्म माना जाता है। इसका निर्देशन राही अनिल बर्वे ने किया था। फिल्म की कहानी को दिलचस्प अंदाज में बुना गया था, जिसने दर्शकों को बेहद प्रभावित किया था। जब यह फिल्म री-रिलीज हुई, तो इसने 30.4 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। यह फिल्म भारतीय सिनेमा के लिए एक मील का पत्थर साबित हुई है। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस फिल्म ने हॉरर शैली में नया आयाम जोड़ा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।