सब्सक्राइब करें

Ananya Panday: सोशल मीडिया पर मिलती नकारात्मक आलोचनाओं पर छलका अनन्या का दर्द, बताया छोटी बहन भी हुईं प्रभावित

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 23 Nov 2024 09:33 PM IST
सार

Ananya Panday on Social Media Negativity: अनन्या पांडे ने हाल में ही सोशल मीडिया पर मिलीं नकारात्मक आलोचनाओं को लेकर बात की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे इन नकारात्मक आलोचनाओं ने उनकी छोटी बहन को भी प्रभावित किया है। 

विज्ञापन
Ananya Panday talk about social media rumours and trolling about her looks and academic achievements
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday

अनन्या पांडे बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने भले ही बहुत कम फिल्में की हैं, लेकिन लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। हाल में ही अभिनेत्री ने बॉलीवुड में अपने शुरुआती दिनों के संघर्षों को लेकर बात की है। इनमें सोशल मीडिया की अफवाहें और उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों पर संदेह आदि चीजें शामिल हैं। बरखा दत्त की मोजो स्टोरी पर बात करते हुए, उन्होंने बताया कि कैसे ऑनलाइन आलोचना ने उनके आत्मविश्वास को प्रभावित किया। 

Trending Videos
Ananya Panday talk about social media rumours and trolling about her looks and academic achievements
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday

छोटी बहन पर देखा नकारात्मक आलोचनाओं का प्रभाव 
इस बातचीत में अनन्या ने आगे कहा कि वह एक अभिनेत्री हैं, इसलिए उन्हें सोशल मीडिया पर मौजूदगी रखनी ही पड़ती है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर की जाने वाली इन आलोचनाओं का नकारात्मक प्रभाव, तब समझ आया जब उनकी छोटी बहन रायसा ने उनसे खुद को इंस्टाग्राम पर टैग न किए जाने के लिए कहा। अभिनेत्री ने कहा, "मैंने अपनी छोटी बहन रायसा पर भी इसका असर देखा। वह एक अभिनेत्री नहीं हैं और न ही अभिनेत्री बनने की उनकी कोई योजना है, लेकिन हर बार जब हम उनकी कोई तस्वीर पोस्ट करते हैं, तो वह कहती हैं कि उन्हें टैग न करें, क्योंकि लोग उन्हें फॉलो करते हैं और बुरी बातें कहते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Ananya Panday talk about social media rumours and trolling about her looks and academic achievements
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday

स्कूल में भी सुनने को मिली नकारात्मक आलोचना
अनन्या पांडे ने कहा,  “जब मैं स्कूल में थी, तब सोशल मीडिया अभी-अभी शुरू हुआ था। मुझे हर तरह की बातें कही जाती थीं, जैसे कुबड़ा, फ्लैट स्क्रीन, चिकन लेग्स। यह स्कूल में था, तब हम अपनी सीमित दायरे में थे। अब, सोशल मीडिया की वजह से, सबसे छोटी आवाज को भी बढ़ाया जा सकता है। इसने मेरे आत्मविश्वास को प्रभावित किया और आज भी करता है। खुद से प्रेम करना एक यात्रा है, मंजिल नहीं।"
Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 23: 'भूल भुलैया 3' की रफ्तार फिर हुई तेज, चौथे शनिवार को बटोर डाले इतने करोड़

Ananya Panday talk about social media rumours and trolling about her looks and academic achievements
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday

अनन्या की शिक्षा को लेकर झूठ बोलने का किया फर्जी दावा
अभिनेत्री ने आगे कहा कि इंडस्ट्री में उन्हें अपने पहले साल के दौरान झूठी अफवाहों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि किसी ने उन्हें स्कूल से जानने का दावा करते हुए एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया और उन पर उनकी शिक्षा के बारे में झूठ बोलने का आरोप लगाया। अभिनेत्री ने कहा, "जब मैंने अभी-अभी शुरुआत की थी, अपने पहले साल में, किसी ने इंस्टाग्राम पर एक फर्जी अकाउंट बनाया और उन्होंने लिखना शुरू कर दिया कि वे मेरे साथ स्कूल में थे और मैं ऐसी-वैसी थी, मैंने अपनी शिक्षा के बारे में झूठ बोला था। पहले तो मुझे लगा कि कोई भी इस पर विश्वास नहीं करेगा,  लेकिन लोगों ने इस पर विश्वास किया। इससे मुझे काफी परेशानी हुई। 
Shabana Azmi: फ्रांस में शबाना आजमी को मिला स्टैंडिंग ओवेशन, फेस्टिवल में दिखाई गई फिल्में

विज्ञापन
Ananya Panday talk about social media rumours and trolling about her looks and academic achievements
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday

अनन्या पांडे का वर्क फ्रंट
बताते चलें कि अनन्या पांडे हाल में ही 'कंट्रोल' और 'कॉल मी बे' वेब सीरीज में नजर आई हैं। इनके बाद अब वह अक्षय कुमार और आर माधवन के साथ एक अनाम फिल्म में भी अभिनय करने वाली हैं। इसके अलावा, उनके पास भविष्य के लिए 'चांद मेरा दिल' और 'कॉल मी बे सीजन 2' भी है।
Hina Khan: हिना खान ने की सलमान खान की विनम्रता की तारीफ, कहा- उनके व्यवहार ने दिल छू लिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed