{"_id":"6741f8ce199d4b099e071876","slug":"bhool-bhulaiyaa-3-movie-box-office-collection-day-23-kartik-aaryan-anees-bazmee-film-earnings-2024-11-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 23: 'भूल भुलैया 3' की रफ्तार फिर हुई तेज, चौथे शनिवार को बटोर डाले इतने करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 23: 'भूल भुलैया 3' की रफ्तार फिर हुई तेज, चौथे शनिवार को बटोर डाले इतने करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 23 Nov 2024 09:20 PM IST
सार
Bhool Bhulaiyaa 3 Movie Box Office Collection Day 23: भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार कर रही है। आइए जानते हैं कि 23वें दिन फिल्म ने कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
विज्ञापन
1 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'भूल भुलैया 3' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर साबित कर दिया कि दर्शक अभी भी अच्छे कंटेंट की ओर आकर्षित होते हैं। अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने न केवल अपनी लागत को पार किया, बल्कि दूसरे हफ्ते में सिंघम अगेन जैसी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया। 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 158.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो कि बॉक्स ऑफिस के लिए एक बेहतरीन आंकड़ा है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितना कारोबार कर लिया है और क्यों भूल भुलैया 3 दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही है।
2 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
फिर तेज हुई कमाई की रफ्तार
'भूल भुलैया 3' ने बॉक्स ऑफिस पर एक शानदार सफलता हासिल की है। पहले हफ्ते में ही फिल्म ने अपनी लागत से ज्यादा कमाई की। पहले सात दिन में फिल्म का कलेक्शन 158.25 करोड़ रुपये रहा। दूसरे हफ्ते में भी फिल्म ने सिंघम अगेन जैसी फिल्म को पीछे छोड़ते हुए 58 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे हफ्ते में भी फिल्म का कारोबार 23.35 करोड़ रुपये रहा, जो किसी भी फिल्म के लिए एक अच्छा आंकड़ा माना जाता है। चौथे शनिवार को फिल्म की कमाई की रफ्तार में इजाफा देखने को मिला। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार इसने 23वें दिन एक करोड़ 89 लाख रुपये और जोड़े। कुल मिलाकर फिल्म की कमाई अब 242.89 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।
3 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
इस वजह से बनी दर्शकों की पहली पसंद
'भूल भुलैया 3' के शानदार प्रदर्शन का सबसे बड़ा कारण इसकी कहानी और हॉरर और कॉमेडी का बेहतरीन मिश्रण है। जहां एक ओर फिल्म में भूत-प्रेत का डर है, वहीं हास्य और मजेदार पल भी दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर देते हैं। यही वजह है कि लोग परिवार के साथ इस फिल्म को देखना पसंद कर रहे हैं। फिल्म में कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन जैसे दिग्गज कलाकार हैं, जिनके अभिनय ने इस फिल्म को और भी आकर्षक बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
कार्तिक आर्यन और अन्य कलाकारों का प्रभाव
कार्तिक आर्यन ने फिल्म में अपनी भूमिका को बखूबी निभाया और उनके अभिनय ने फिल्म को एक नया आयाम दिया है। वहीं, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित की उपस्थिति ने फिल्म को और भी खास बना दिया। उनके अलावा संजय मिश्रा, राजपाल यादव और विजय राज ने भी अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।