{"_id":"5d15f14f8ebc3e3cb81437a7","slug":"aalia-bhatt-revealed-that-why-she-is-not-interested-in-saying-i-love-you-to-fans","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आलिया भट्ट ने किया खुलासा, इस वजह से फैंस को 'आई लव यू' कहना नहीं पसंद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आलिया भट्ट ने किया खुलासा, इस वजह से फैंस को 'आई लव यू' कहना नहीं पसंद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Fri, 28 Jun 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
alia bhatt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं आलिया भट्ट ने अपनी एक्टिंग के दम पर एक अलग ही मुकाम बना लिया है। आलिया हर फिल्म में अपने किरदार में ऐसे जान डालती हैं कि फैंस उनकी तारीफ करे बिना नहीं रह पाता है। ऐसे में फैंस से जुड़ा हुआ एक खुलासा आलिया ने किया है।
2 of 5
Alia Bhatt
- फोटो : instagram
डेब्यू के 7 साल बाद आज आलिया भट्ट की गिनती टॉप एक्ट्रेसेस में होती है। ऐसे में बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में एक्ट्रेस ने कई खुलासे किए। हिट या फ्लॉप के सवाल पर आलिया ने कहा- मेरे लिए मेरा काम जरूरी है। सेट पर जाकर, कैरेक्टर को पढ़कर उसके साथ न्याय करना और डायरेक्टर के विजन को समझना...इसके बाद फिल्म सक्सेस या फेलियर साबित होती है इसपर मुझे ध्यान नहीं देना है। जो सबसे ज्यादा जरूरी है वह ये कि अपने काम के प्रति इंसान का पूरी तरह से ईमानदार होना क्योंकि यही सुनिश्चित करेगा कि मेरे स्क्रीन कैरेक्टर्स लोगों के साथ रहें।'
3 of 5
alia bhatt
इसके साथ ही फैंस को लेकर आलिया ने कहा- 'मैं नंबर 1, 2 या 3 पर हूं यह जरूरी नहीं है। मेरे फैंस को मैं अच्छे परफॉरमेंस के जरिए अपना प्यार जता सकती हूं। मुझे ट्विटर पर फैंस को 'आई लव यू' कहने पर विश्वास नहीं है। अगर पिक्चर नहीं चली, तो मुझे खुद से ज्यादा ऑडियंस के लिए निराशा होगी क्योंकि मेरी कोशिश से मैं संतुष्ट रहूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
alia bhatt
आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया की आखिरी फिल्म कलंक थी। जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी। वहीं उसके पहले रणवीर सिंह के साथ आलिया ने गली बॉय में धमाल मचाया था।
विज्ञापन
5 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt
- फोटो : social media
गौरतलब है कि आलिया की अपकमिंग फिल्मों में रणबीर के साथ ब्रह्मास्त्र और सलमान खान के साथ इंशाअल्लाह शामिल हैं। वहीं इसके अलावा सड़क 2 और एसएस राजामौली की RRR भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।