फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आमिर खान और किरण राव ने सेलिब्रेट की शादी की 15वीं सालगिरह, INSIDE तस्वीरें आईं सामने

Wed, 30 Dec 2020 03:02 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 30 Dec 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan and Kiran Rao 15th wedding anniversary bash here see inside photos
आमिर खान, किरण राव - फोटो : इंस्टाग्राम

आमिर खान और किरण राव ने इस बार गुजरात में शादी की सालगिरह मनाई। कपल की शादी को 15 साल हो चुके हैं। उन्होंने सेलिब्रेशन के इस मौके को बहुत निजी रखा। सोशल मीडिया पर आमिर खान और किरण राव की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें दोनों केक काटते नजर आ रहे हैं।

Aamir Khan and Kiran Rao 15th wedding anniversary bash here see inside photos
आमिर खान, किरण राव - फोटो : इंस्टाग्राम

आमिर और किरण के साथ उनके बेटे आजाद राव खान भी पास में खड़े हैं। ये तस्वीरें आमिर के फैन क्लब से इंस्टाग्राम पर साझा की गई हैं। कपल थ्री टायर केक काटता नजर आ रहा है। जिस पर अंग्रेजी में AK लिखा हुआ है। बता दें कि बीते 28 दिसंबर को आमिर और किरण की शादी की सालगिरह थी।

View this post on Instagram

A post shared by Filmy Chutzpah (@filmy_chutzpah)

Aamir Khan and Kiran Rao 15th wedding anniversary bash here see inside photos
आमिर खान, किरण राव - फोटो : इंस्टाग्राम

आमिर और किरण इन दिनों गिर नेशनल पार्क में हैं। अन्य तस्वीरों में दोनों रिजॉर्ट में अपने फैंस के साथ हैं। आमिर ने इस दौरान नीले रंग की जैकेट पहनी हुई है और टोपी भी लगाई है। वहीं किरण ने हरे रंग की विंटर जैकेट पहनी है।

View this post on Instagram

A post shared by Rahul Prajapati (@iamrahulprajapati)



View this post on Instagram

A post shared by Nirav Vaidhya (@niravsinger)

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan and Kiran Rao 15th wedding anniversary bash here see inside photos
आमिर खान, किरण राव - फोटो : instagram/cine_rocks

इससे पहले आमिर खान मुंबई एयरपोर्ट पर कैमरे में कैद हुए थे। उनके साथ पत्नी किरण राव, बेटा आजाद राव खान, बेटी इरा खान और भांजे इमरान खान थे। इसके अलावा आमिर की कई तस्वीरें और वीडियोज भी सामने आए थे जिनमें वे गिर के जंगलों में जाते हुए दिखे थे।

विज्ञापन
Aamir Khan and Kiran Rao 15th wedding anniversary bash here see inside photos
बेटे के साथ आमिर खान - फोटो : instagram/cine_rocks

फिल्मों की बात करें तो आमिर खान ने हाल ही में लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी की है। इसके बाद अब वह गुलशन कुमार की बायोपिक यानी फिल्म मुगल की शूटिंग शुरू करेंगे। हो सकता है कि यह फिल्म अगले साल जून महीने में शुरू हो जाए। शुरुआती दौर में जब इस फिल्म की घोषणा हुई थी उस वक्त फिल्म मुगल में अभिनेता अक्षय कुमार मुख्य भूमिका निभाने वाले थे। बाद में यह फिल्म आमिर खान के पास आई। इसके अलावा आमिर खान के पास निर्माता-निर्देशक नीरज पांडे की बहुप्रतीक्षित विक्रम वेधा की रीमेक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed