{"_id":"614f5b2f8ebc3e012555f758","slug":"aamir-khan-attended-party-hosted-by-nagarjuna-and-naga-samantha-absense-fired-up-the-divorce-rumour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीर: अक्किनेनी परिवार की पार्टी में शामिल हुए आमिर खान, तलाक की खबरों की बीच गायब दिखीं सामंथा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तस्वीर: अक्किनेनी परिवार की पार्टी में शामिल हुए आमिर खान, तलाक की खबरों की बीच गायब दिखीं सामंथा
दक्षिण भारतीय सिनेमा की सुपरस्टार सामंथा प्रभु पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में है। ट्वीटर पर अक्किनेनी सरनेम हटाए जाने के बाद से ही ऐसी खबरें सामने आने लगी कि सामंथा और नागा चैतन्य के बीच स बकुछ ठीक नहीं हैं। पिछले काफी दिनों से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि दोनों की शादी कठिन दौर से गुजर रही है। वहीं हाल ही में कुछ ऐसी बातें भी हुईं हैं जिससे ये बातें और तुल पकड़ रही हैं। बता दें कि नागा चैतन्य की फिल्म लव स्टोरी रिलीज हुई।
अक्किनेनी परिवार की पार्टी में नदारद दिखीं सामंथा
ऐसे में दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता नागार्जुन ने अपने बेटे की सफलता के लिए एक पार्टी रखी। इसमें बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान भी शामिल हुए। इस शानदार शाम की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। हालांकि जिस बात पर लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान गया वो ये कि इस पार्टी में सामंथा नदारद दिखी। ऐसे में ये बात लोगों के बीच और चर्चा में आ गई कि सामंथा और नागा का रिश्ता सही नहीं चल रहा है।
2 of 5
नागार्जुन, नागा चैतन्य, आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि आमिर खान हैदराबाद में थे और नागार्जुन के बुलाने पर वो तुरंत पार्टी में पहुंच गए। हालांकि सामंथा की गैरमौजूदगी के चलते एक बार फिर से सवाल उठने लगे। बता दें कि इस पार्टी में उन्हें छोड़कर अखिल, साई पल्लवी, शेखर कामुला और आमिर खान मौजूद थे। तस्वीरों में सभी केक कट करते नजर आ रहे हैं।
नागा चैतन्य की फिल्म लव स्टोरी उसी तारीख को रिलीज हो रही है जिस दिन उनके दादा नागेश्वर राव की फिल्म प्रेम नगर 50 साल पहले रिलीज हुई थी। ऐसे में ये नागा के लिए बेहद भावुक कर देने वाला पल रहा है। एक अनोखे संयोग ने दादा और पोते की फिल्म की तारीख को एक कर दिया। हालांकि पहली बार सामंथा अपने पति के सपोर्ट में नजर नहीं आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नागा चैतन्य, सामंथा अक्कीनेनी
- फोटो : Social Media
बता दें कि सामंथा अक्किनेनी और नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य ने 2017 में शादी की थी। दोनों साउथ इंडियन इंडस्ट्री के क्यूट कपल माने जाते हैं। लेकिन अब खबरें हैं कि दोनों की शादीशुदा जिंदगी कुछ ठीक नहीं चल रही है। खबरें हैं कि दोनों ने हाल ही में मैरिज काउंसर से भी मुलाकात की है।दरअसल नागा चाहते हैं कि सामंथा कुछ समय के लिए फिल्में करना छोड़ दें और परिवार आगे बढ़ाएं। वहीं सामंथा अपने करियर में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं और फिलहाल इसे छोड़ने को तैयार नहीं है। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है, इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
5 of 5
नागा चैतन्य, सामंथा अक्कीनेनी
- फोटो : Social Media
फिलहाल इंडस्ट्री में ये खबरें जोरों पर है कि सामंथा और नागा चैतन्य ने अपने मतभेदों को सुलझाने के लिए मैरिज काउंसलर से भी मुलाकात की है। सामंथा, नागा के तलाक की अफवाह काफी समय से चल रही हैं। लेकिन अक्किनेनी परिवार ने अब तक किसी भी खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।