नेम, फेम और ग्लैमर से भरी फिल्म इंडस्ट्री में विवादों की भी कोई कमी नहीं हैं। बॉलीवुड में ऐसे कई चर्चित विवाद मौजूद हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री को कई समय तक सुर्खियों में बनाए रखा। कई बार यह विवाद इतने बढ़ गए कि यह आपसी दुश्मनी और मनमुटाव बदल गई। इन्हीं में से कुछ विवाद ऐसे भी है, जिनसे घिरे कई अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के करियर तक मुश्किल में पड़ गए। आइए जानते है बॉलीवुड के ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में जिन्होंने इंडस्ट्री की बड़ी हस्ती से विवाद कर अपना करियर दांव पर लगा लिया।
बॉलीवुड: इंडस्ट्री में विवादों के चलते इन कलाकारों का दांव पर लगा करियर, एक को तो फिल्म से कर दिया रिप्लेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरिजीत सिंह
मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह को 2014 में स्टार गिल्ड अवार्ड्स के दौरान सलमान को दिया एक जवाब महंगी पड़ा गया। दरअसल, इसके वाक्ये के बाद किक के लिए रिकॉर्ड किए गए अरिजीत के एक गाने को हटा दिया। साथ ही उनका गाना सुल्तान फिल्म से हटा दिया गया था। तब अरिजीत ने फेसबुक पोस्ट के जरिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का फैसला किया।
तनुश्री दत्ता
अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर और गणेश आचार्य पर साल 2008 में हॉर्न ‘ओके’ प्लीज के सेट पर एक गाने की शूटिंग के दौरान उनके साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया था।
अनुराग कश्यप
फिल्म तेरे नाम के दौरान सलमान के साथ हुए झगड़े के कारण अनुराग कश्यप ने इंडस्ट्री में कई फिल्में खो दीं। इस बारे में अनुराग ने नेहा धूपिया के एक टॉक शो में खुलासा किया।
कार्तिक आर्यन
साल 2019 में कार्तिक आर्यन ने जानकारी दी कि थी वह करण जौहर की फिल्म दोस्ताना 2 में जान्हवी कपूर के साथ नजर आएंगे। फिल्म की 2 हफ्ते की शूटिंग के बाद खबर आई कि अभिनेता के ‘गैर-पेशेवर व्यवहार’ के कारण उन्हें फिल्म से निकाल दिया। इतना ही नहीं करण ने कार्तिक को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया।