फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: फिल्मों में धमाल मचाने से लेकर रात में भाग कर शादी करने तक, जानें अर्चना पूरन सिंह के बारे में ये दिलचस्प बातें

Sat, 25 Sep 2021 09:50 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 25 Sep 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
Archana puran singh birthday special from films to marriage know interesting facts about actress
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

26 सितंबर 1962 को देहरादून में जन्मीं अर्चना पूरन सिंह इस साल अपना 59वां जन्मदिन मना रही हैं। अर्चना ने बॉलीवुड फिल्मों और टीवी शोज में काम कर अपनी अलग पहचान बनाई है। वो एक शानदार अभिनेत्री तो हैं ही साथ ही वो कॉमेडी शोज में जज की कुर्सी भी संभालती हैं। अर्चना 100 से भी ज्यादा फिल्में और टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं। टीवी रियलिटी शो 'कॉमेडी सर्कस' में वो पहली बार जज के रूप में नजर आईं थीं और तबसे उन्होंने इस शो के कई सीजन जज किए। इन दिनों वो 'द कपिल शर्मा शो' नवजोत सिंह सिद्धू की जगह नजर आ रही हैं।



बेहद दिलचस्प है अर्चना और परमीत की प्रेम कहानी

अर्चना ने टीवी मूवी अभिषेक से मनोरंजन जगत में डेब्यू किया था। इसी साल वो नसीरुद्दीन शाह के अपोजिट फिल्म जलवा में नजर आईं थीं। इसके अलावा उन्होंने 'अग्निपथ', 'सौदागर', 'शोला और शबनम', 'आशिक अवारा', 'राजा हिंदुस्तानी' और 'बाज' जैसी फिल्में भी कीं। इनमें अर्चना ने छोटा ही किरदार निभाया लेकिन उन्हें काफी पसंद किया गया। हालांकि अर्चना को सबसे ज्यादा फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में मिस ब्रिगेंजा के किरदार में पसंद किया गया। 

Archana puran singh birthday special from films to marriage know interesting facts about actress
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

साल 1993 में अर्चना 'वाह क्या सीन है' टीवी शो में नजर आईं। इसके साथ ही वो 'श्रीमान श्रीमति' में भी मुख्य भूमिका में दिखीं जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके अलावा उन्होंने 'जाने भी दो पारो' और 'नेहले पे देहला' जैसे शो का निर्देशन भी किया है। अर्चना एक अच्छी जज भी रही हैं। अपने पति परमीत सेठी संग अर्चना ने कई शो होस्ट किए हैं जिसमें 'झलक दिखला जा' और 'कहो ना यार है' शामिल है।

Archana puran singh birthday special from films to marriage know interesting facts about actress
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : Instagram

अर्चना ने पर्दे पर तो खूब धमाल मचाया ही साथ ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी वो काफी चर्चा में रहीं। अर्चना ने परमीत सेठी संग दूसरी शादी की थी। उनकी पहली शादी अच्छी नहीं रही जिसके बाद उन्होंने तलाक ले लिया। फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद अर्चना और परमीत की मुलाकात हुई और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Archana puran singh birthday special from films to marriage know interesting facts about actress
अर्चना पूरन सिंह, परमीत सेठी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

परमीत और अर्चना कुछ समय तक लिव इन रिलेशनशिप में थे और फिर 30 जून 1992 को उन्होंने शादी कर ली थी।अपनी शादी का किस्सा साझा करते हुए परमीत ने द कपिल शर्मा शो में एक बार बताया था, 'हमने रात को 11 बजे एक दूसरे से शादी करने का फैसला किया और हम सीधे पंडित जी को खोजने निकल पड़े। करीब 12 बजे हमें पंडित जी मिले जिन्होंने हमसे पूछा कि क्या हम भाग कर शादी कर रहे हैं? तब पंडित जी ने कहा कि ऐसे नहीं होती शादी, मुहूर्त निकलेगा फिर होगी। हमने उसी रात उन्हें पैसे दिए और अगली सुबह 11 बजे हमारी शादी हो गई।'

विज्ञापन
Archana puran singh birthday special from films to marriage know interesting facts about actress
अर्चना पूरन सिंह, परमीत सेठी - फोटो : सोशल मीडिया

एक बातचीत के दौरान अर्चना ने बताया था कि परमीत सेठी के माता-पिता इस शादी के खिलाफ थे। उनको अर्चना का अभिनेत्री होना पसंद नहीं था। इसलिए उन्होंने इस शादी से इनकार कर दिया। लेकिन परमीत, अर्चना से शादी करने का फैसला कर चुके थे और वे इसके लिए अपने घरवालों के खिलाफ चले गए। यहां तक कि दोनों ने अपनी शादी की बात चार सालों तक छुपाकर रखी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed