फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Diwali: ‘सूर्यवंशी’ की दिवाली रिलीज तय, ‘इटर्नल्स’ को बॉक्स ऑफिस पर मिला नया जोड़ीदार

Sat, 25 Sep 2021 09:09 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 25 Sep 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
Akshay kumar and katrina kaif starring sooryavanshi to release worldwide theatrically on diwali
सूर्यवंशी, इटर्नल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस साल की दिवाली बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाके करने वाली है। निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को दिवाली पर रिलीज करने का एलान करके फिल्मों के शौकीन दर्शकों का मजा डबल कर दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि डिजनी ने दिवाली के मौके पर ही अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इटर्नल्स’ की भारत में रिलीज का एलान पहले से ही कर रखा है।  ‘सूर्यवंशी’ जहां रोहित शेट्टी के हिंदी सिनेमा में बनाए पुलिस यूनीवर्स का नया अध्याय लिखेगी, वहीं ‘इटर्नल्स’ के जरिए मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स में भी एक नए तरह के एवेंजर्स का अध्याय शुरू होने जा रहा है। मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स की फिल्मों ने अतीत में भी भारत में खूब कमाई की है और इस बार भी डिज्नी को उम्मीद है कि इस फिल्म को भारतीय दर्शक खूब पसंद करने वाले हैं। इसी के चलते ये फिल्म अंग्रेजी के अलावा पांच भारतीय भाषाओं में डब करके रिलीज की जा रही है।

Akshay kumar and katrina kaif starring sooryavanshi to release worldwide theatrically on diwali
सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कोरोना की दूसरी लहर के बाद खुले सिनेमाघरों की रौनक अब तक हॉलीवुड फिल्मों ने ही बढ़ाई है। महाराष्ट्र के सिनेमाघर खुलने के पहले रिलीज हुई दो हॉलीवुड फिल्मों ‘शानची एंड द लीजेंड ऑफ द टेन रिंग्स’ और ‘फ्री गाय’ ने भारत में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वहीं, इस दौरान रिलीज हुई भारतीय फिल्मों ‘बेलबॉटम’, ‘चेहरे’ और ‘थलाइवी’ का हाल खराब रहा। डिज्नी की फिल्म ‘शानची एंड द लीजेंड ऑफ द टेन रिंग्स’ ने भारत में अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेलबॉटम’ को भी कारोबार के मामले में पीछे छोड़ दिया। अब कमाई की ये कसर अक्षय़ कुमार फिल्म ‘सूर्यवंशी’ से पूरी करने की कोशिश करेंगे।

Akshay kumar and katrina kaif starring sooryavanshi to release worldwide theatrically on diwali
सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के राज्य में 22 अक्तूबर से सिनेमाघर खोलने के एलान के तुरंत बाद अक्षय कुमार ने इस फैसले पर खुशी जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘तमाम परिवार उद्धव ठाकरे का शुक्रिया अदा कर रहे होंगे। मैं महाराष्ट्र में 22 अक्तूबर से सिनेमाघर खोले जाने का फैसला करने के लिए उनका आभारी हूं। अब किसी के रोके ना रुकेगी, आ रही है पुलिस।’ फिल्म के सहनिर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी ने भी अपनी ‘सूर्यवंशी’ को दिवाली पर रिलीज किए जाने की पुष्टि कर दी है। पुलिस यूनीवर्स की रोहित शेट्टी की ये चौथी फिल्म होगी। इससे पहले वह अजय देवगन को लेकर  ‘सिंघम’ और ‘सिंघम रिटर्न्स’ तथा रणवीर सिंह को लेकर ‘सिम्बा’ बना चुके हैं। फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में अक्षय कुमार के अलावा  अजय देवगन और रणवीर सिंह भी दिखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay kumar and katrina kaif starring sooryavanshi to release worldwide theatrically on diwali
इटर्नल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं, मार्वेल स्टूडियोज ने इस दिवाली अपने सिनेमैटिक यूनीवर्स का नया अध्याय खोलने की तैयारी काफी पहले से कर रखी है। डिज्नी एमसीयू की ये नई फिल्म ‘इटर्नल्स’ 5 नवंबर को भारत में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज करने जा रही है। फिल्म के वितरण को लेकर सारी तैयारियां पहले से ही चल रही हैं और अब इसी के साथ ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज भी तय हो जाने से सिनेमाघरों में इस दिवाली खासी रौनक रहने वाली है। भारत में मार्वेल की फिल्मों ने पहले भी खूब कमाई की है और अब थानोस के समय के किस्से उनकी इस फिल्म से आगे बढ़ने वाले हैं।

विज्ञापन
Akshay kumar and katrina kaif starring sooryavanshi to release worldwide theatrically on diwali
सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ बीते साल की शुरुआत में ही पूरी बन चुकी थी और इसे मार्च 2020 में रिलीज करने की तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं। फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया गया लेकिन तभी कोरोना ने अपना असर फैलाना शुरू कर दिया। इसके बाद इस फिल्म को पिछले साल दिवाली पर रिलीज करने की योजना बनी, लेकिन कोरोना संक्रमण काल के चलते ये योजना भी फलीभूत नहीं हो सकी। नए साल की शुरुआत के बाद फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को इस साल 30 अप्रैल को रिलीज करने का एलान किया गया लेकिन कोरोना की दूसरी लहर ने फिर एक बार इन योजनाओं पर पानी फेर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed