फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aamir Khan: सुपरस्टार ही नहीं सफल निर्माता भी हैं मिस्टर परफेक्शनिस्ट, इस फिल्म से की थी नई पारी की शुरुआत

Thu, 14 Mar 2024 09:00 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 14 Mar 2024 09:00 AM IST
सार

फिल्मी बैकग्राउंड से होने के बावजूद आमिर के लिए करियर के शुरुआती दिन काफी संघर्ष भरे थे। आमिर खान ने बॉलीवुड के सुपरस्टार ही नहीं बल्कि एक सफल निर्माता भी हैं। 

विज्ञापन
Aamir Khan Birthday: Lagaan Taare Zameen Par Secret Superstar Dhobi Ghat These Movies Produced By Him
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान 'दंगल' और 'लगान' जैसी शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत करने वाले आमिर आज कामयाबी की उन बुलंदियों पर हैं, जिसे छूने का सपना आज हर कलाकार देखता है। फिल्मी बैकग्राउंड से होने के बावजूद आमिर के लिए करियर के शुरुआती दिन काफी संघर्ष भरे थे। आमिर खान ने बॉलीवुड के सुपरस्टार ही नहीं बल्कि एक सफल निर्माता भी हैं। आमिर खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर जानते हैं, उनकी जिंदगी और करियर से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।

Aamir Khan Birthday: Lagaan Taare Zameen Par Secret Superstar Dhobi Ghat These Movies Produced By Him
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 14 मार्च 1965 को हुआ था। अमिर ने महज आठ साल की उम्र में ही अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया था। साल 1973 में आई फिल्म 'यादों की बारात' में उन्होंने छोटा सा किरदार निभाया था। यह फिल्म उनके चाचा नासिर हुसैन ने बनाई थी। इसके बाद साल 1988 में उन्होंने फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से बतौर लीड एक्टर अपनी शुरुआत की थी। यह फिल्म उस समय की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म की रिलीज के बाद आमिर रातोंरात स्टार बन गए थे।

Aamir Khan Birthday: Lagaan Taare Zameen Par Secret Superstar Dhobi Ghat These Movies Produced By Him
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर ने अपनी पहली शॉर्ट फिल्म में अभिनय के साथ-साथ असिस्टेंट डायरेक्टर और स्पॉटबॉय के रूप में भी काम किया था। आमिर खान अब तक कई फिल्मों को प्रोड्यूस भी कर चुके हैं। हाल ही में किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म लापाता लेडीज का आमिर ने निर्माण किया है। इस फिल्म से पहले भी उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan Birthday: Lagaan Taare Zameen Par Secret Superstar Dhobi Ghat These Movies Produced By Him
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान ने 2001 में फिल्म 'लगान' से बतौर निर्माता अपनी नई पारी शुरू की थी। 'लगान' फिल्म में आमिर ने अहम भूमिका निभाई थी। लगान ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। आमिर के अभिनय को फिल्म में खूब सराहा गया था। आज भी दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद है। फिल्म की कहानी के साथ इसके गाने भी खूब लोकप्रिय हुए थे। 

विज्ञापन
Aamir Khan Birthday: Lagaan Taare Zameen Par Secret Superstar Dhobi Ghat These Movies Produced By Him
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसके अलावा आमिर खान की फिल्म 'तारे जमीं पर' भी उनके प्रोडक्शन से बनी थी। 'तारे जमीं पर' फिल्म शुरू हुई तो फिल्म के निर्देशक थे अमोल गुप्ते और फिल्म बननी खत्म हुई तो उसके पोस्टर पर बतौर निर्देशक आमिर खान ने अपना नाम चस्पा कर दिया। इसके बाद खूब बवाल हुआ था। वहीं, साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'दंगल' का भी निर्माण आमिर खान ने ही किया था। वहीं, फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' 'पीपली लाइव', 'जाने तू या जाने ना' और 'धोबी घाट' का भी उन्होंने ही निर्माण किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed