फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aamir Khan: 'दंगल' के हर एक सीन के लिए 120 बार रिहर्सल करते थे आमिर खान, अभिनेता के को-स्टार ने किया खुलासा

Wed, 14 Jun 2023 10:30 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 14 Jun 2023 10:30 AM IST
विज्ञापन
Aamir Khan co star Shishir Sharma reveals actor rehearsed 120 times for each scene for film dangal
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान को मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है, क्योंकि वह हर काम बेहद बारीकी से और अच्छे से करते हैं। फिल्मों में किरदार निभाने के लिए वह बहुत बारीकी से उस विषय पर काम करते हैं और रिसर्च करते हैं। अभिनेता अपने फिल्म और हर एक किरदार के लिए कई बार रिहर्सल करते हैं, साथ ही हर हर प्रोजेक्ट के लिए एक या दो साल देते हैं, यह सुनिश्चित करने के लिए कि वह पूरी तरह से किरदार में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में आमिर के 'दंगल' के को-स्टार ने इस बारे में बात की है।

Aamir Khan co star Shishir Sharma reveals actor rehearsed 120 times for each scene for film dangal
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दरअसल, आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दंगल' के को-स्टार शिशिर शर्मा ने अभिनेता के परफेक्शन का सबूत दिया है। अभिनेता शिशिर का 'दंगल' में एक छोटा सा हिस्सा था और उन्होंने उस समय को याद किया, जब आमिर ने उन्हें एक कोने में ले जाकर कहा था कि हरियाणवी में बोलने के लिए अभ्यास की आवश्यकता होती है।

Rakhi Sawant: राखी सावंत को मिल गया है नया हमसफर? आदिल के बाद अब किसके साथ घूम रहीं 'ड्रामा क्वीन'


 
Aamir Khan co star Shishir Sharma reveals actor rehearsed 120 times for each scene for film dangal
आमिर खान - फोटो : social media

आमिर खान ने शिशिर से कहा था कि यह आसानी से हर किसी के पास नहीं आता है, इसलिए इसका अभ्यास करना चाहिए। शिशिर ने कहा कि आमिर हर सीन का 120 बार रिहर्सल करते थे। उन्होंने कहा कि आमिर इतने प्रोफेशनलिज्म के साथ सेट पर आए और वह ऊर्जा उनके आसपास के लोगों सहित कैमरे के पीछे मौजूद लोगों में भी चली गई।

Bharat Bhushan: फिल्म देखने पर बचपन में खूब पिटे थे भारत भूषण, पिता से बगावत कर बने हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan co star Shishir Sharma reveals actor rehearsed 120 times for each scene for film dangal
आमिर खान - फोटो : social media

शिशिर की मां शशि शर्मा ने आमिर के साथ फिल्म 'तलाश' में काम किया था और उन्होंने अभिनेता को यह बताया था कि वह उनके पिता के साथ एक नाटक 'काबुलीवाला' में काम कर चुकी हैं। आमिर यह सुनकर अवाक रह गए और फिल्म के बाद उन्होंने उनके घर आम भिजवा दिए।

Kandahar Ott Release: जल्द ओटीटी पर दिखेगा जेरार्ड बटलर और अली फजल का एक्शन, 'कंधार' की रिलीज डेट आई सामने


 
विज्ञापन
Aamir Khan co star Shishir Sharma reveals actor rehearsed 120 times for each scene for film dangal
दंगल - फोटो : सोशल मीडिया

'दंगल' के सेट पर आमिर और शिशिर के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। वहीं, बात करें आमिर खान की फिल्म के बारे में तो उन्हें आखिरी बार 'लाल सिंह चड्ढा' में देखा गया था। अभिनेता ने रिलीज के बाद कम से कम एक साल के लिए फिल्मों से ब्रेक लेने का फैसला किया। हालांकि, उन्होंने 'सलाम वेंकी' में कैमियो रोल किया था।

Surinder Kaur: सुरिंदर की सुरीली और मधुर आवाज का हर कोई हुआ मुरीद, जानें 'पंजाब दी आवाज' बननेे तक का उनका सफर


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed